return to news
  1. Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगी आग, मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन बना बड़ा कारण

बिजनेस न्यूज़

Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगी आग, मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन बना बड़ा कारण

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 02, 2026, 08:03 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ग्लोबल अनिश्चितता की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की डिमांड अचानक बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट के साथ-साथ भारतीय रिटेल मार्केट में भी गोल्ड और सिल्वर के रेट आसमान छू रहे हैं।

gold-silver-prices-surge-middle-east

मिडिल ईस्ट में जारी विवाद के बीच ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है।

Gold Rate Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट में खलबली मचा दी है। इस तनाव की वजह से अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते ट्रेडर्स और निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इस मांग का असर कीमतों पर साफ दिख रहा है और दोनों ही कीमती धातुओं के रेट रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इंटरनेशनल मार्केट में जोरदार तेजी

ग्लोबल मार्केट में कोमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव आज 5,400 डॉलर प्रति औंस के लेवल को छू गया। इंट्राडे ट्रेड के दौरान इसमें 2.50 परसेंट से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। चांदी की स्थिति भी कुछ ऐसी ही रही। कोमेक्स पर चांदी की कीमत ऊपर गैप के साथ खुली और कुछ ही मिनटों में 96.930 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। सुबह के कारोबार में चांदी में करीब 2 पर्सेंट की इंट्राडे तेजी देखी गई है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉशिंगटन और तेहरान के बीच चल रही बातचीत अगले हफ्ते भी जारी रहेगी। मध्यस्थता कर रहे ओमान ने गुरुवार को हुई चर्चा में 'बड़ी प्रगति' होने की बात कही है। हालांकि, इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अमेरिकी अधिकारी फिलहाल हुई प्रगति से बहुत खुश नहीं हैं और उनमें निराशा है। इसी राजनीतिक खींचतान और इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते विवाद ने मार्केट में जोखिम बढ़ा दिया है।

भारतीय रिटेल मार्केट का हाल

आज रविवार होने के कारण एमसीएक्स (MCX) और कोमेक्स (COMEX) के वायदा बाजार बंद हैं, लेकिन इसका असर फिजिकल मार्केट यानी सर्राफा बाजार पर साफ दिख रहा है। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में फिजिकल गोल्ड के रेट बढ़ने की पूरी संभावना है। रिटेल मार्केट की बात करें तो गुड रिटर्न्स के मुताबिक, भारत में 10 ग्राम सोने का भाव 1,73,090 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,94,900 रुपये के आसपास बनी हुई है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब भी दुनिया में युद्ध जैसे हालात या बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होती है, तो शेयर बाजार में जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में बड़े निवेशक अपना पैसा स्टॉक मार्केट से निकालकर सोने में लगाते हैं, क्योंकि सोने को सबसे सुरक्षित एसेट माना जाता है। मिडिल ईस्ट में मौजूदा तनाव कब तक चलेगा, इसे लेकर कोई स्पष्टता नहीं है, इसलिए आने वाले दिनों में कीमतों में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख