बिजनेस न्यूज़

4 min read | अपडेटेड August 07, 2025, 14:52 IST
सारांश
Gold-Silver Price: अमेरिका के जॉब डेटा कमजोर रहे, जिससे ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें बढ़ गईं। इससे डॉलर कमजोर हुआ है, जो आमतौर पर सोने की कीमत बढ़ने में मदद करता है। आर्थिक सुस्ती को देखते हुए ब्याज दरें घट सकती हैं, भले ही महंगाई को लेकर स्थिति साफ न हो।

Gold-Silver: ट्रेड टेंशन ने एक बार फिर सुरक्षित निवेश के विकल्पों की डिमांड बढ़ा दी है।
आज 7 अगस्त को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में 0.37 फीसदी या 388 रुपये का उछाल है और यह 101665 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, चांदी में भी आज जबरदस्त डिमांड है और यह 0.97 फीसदी या 1102 रुपये बढ़कर 114757 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी के भाव में तेजी दिख रही है। सोना 0.20 फीसदी बढ़कर 3378.72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, चांदी भी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 38.14 डॉलर प्रति औंस पर है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार नई टैरिफ लगाने की धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ की घोषणा की है। ऐसे में निवेशक सोने को एक सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।
गुरुवार को दर्जनों ट्रेडिंग पार्टनर्स पर 10% से 50% तक की टैरिफ दरें लागू हो गईं। ट्रम्प ने यह भी कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका सेमीकंडक्टर के आयात पर लगभग 100% टैरिफ लगाएगा।
अमेरिका के जॉब डेटा कमजोर रहे, जिससे ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें बढ़ गईं। इससे डॉलर कमजोर हुआ है, जो आमतौर पर सोने की कीमत बढ़ने में मदद करता है। आर्थिक सुस्ती को देखते हुए ब्याज दरें घट सकती हैं, भले ही महंगाई को लेकर स्थिति साफ न हो।
RBI ने ब्याज दरें 5.50% पर स्थिर रखीं, और FY26 के लिए महंगाई अनुमान घटाकर 3.1% कर दिया। इसके चलते घरेलू बाजार में सोने की मांग और बढ़ी है। महंगाई घट रही है और GDP लगभग 6.5% पर स्थिर है, ऐसे में वैश्विक व्यापार तनाव के बीच सोना एक मजबूत सुरक्षित निवेश बना हुआ है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक केसीएम ट्रेड के मुख्य बाजार विश्लेषक टिम वाटरर ने कहा कि सोना मनोवैज्ञानिक रूप से $3400 के स्तर की ओर बढ़ रहा है। मिनियापोलिस फेड के अध्यक्ष नील काश्कारी ने कहा कि धीमी पड़ती अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मद्देनजर फेडरल रिजर्व को निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती करनी पड़ सकती है।
राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के दौरान सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है। कम ब्याज दर वाले माहौल में भी इसकी डिमांड बढ़ती है। सोना अनिश्चितता के समय में निवेश का बेहतर विकल्प होता है।
| शहर | 24K Gold | 22K Gold |
|---|---|---|
| बैंगलोर | ₹1,02,522.00 | ₹93,992.00 |
| भुवनेश्वर | ₹1,02,360.00 | ₹93,830.00 |
| चेन्नई | ₹1,02,506.00 | ₹93,976.00 |
| कोयंबत्तूर | ₹1,02,506.00 | ₹93,976.00 |
| दिल्ली | ₹1,02,513.00 | ₹93,983.00 |
| हैदराबाद | ₹1,02,369.00 | ₹93,839.00 |
| कोलकाता | ₹1,02,365.00 | ₹93,835.00 |
| मुंबई | ₹1,02,367.00 | ₹93,837.00 |
| मैसूर | ₹1,02,522.00 | ₹93,992.00 |
| पुणे | ₹1,02,367.00 | ₹93,837.00 |
| शहर | चांदी की कीमत |
|---|---|
| बैंगलोर | ₹11,860.00 |
| भुवनेश्वर | ₹12,840.00 |
| चेन्नई | ₹11,960.00 |
| कोयंबत्तूर | ₹11,960.00 |
| दिल्ली | ₹11,920.00 |
| हैदराबाद | ₹12,940.00 |
| कोलकाता | ₹12,000.00 |
| मुंबई | ₹11,850.00 |
| मैसूर | ₹11,860.00 |
| पुणे | ₹11,850.00 |
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
What is the Nifty NBFC Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
What Is the BSE Saatvik 100 Index?
What is the Nifty Capital Goods Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs