return to news
  1. Gold Price Today: देव दीपावली के अगले दिन फिर बढ़ी सोने-चांदी की चमक, जानें आज का ताजा भाव

बिजनेस न्यूज़

Gold Price Today: देव दीपावली के अगले दिन फिर बढ़ी सोने-चांदी की चमक, जानें आज का ताजा भाव

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 06, 2025, 09:31 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold Price Today: देव दीपावली पर सोने और चांदी के भाव में नरमी आई है। 24 कैरेट सोने का भाव 1,21,480 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी 1,50,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में क्या हैं आज के ताजा रेट।

gold rate today mcx04 nov

सोने और चांदी के मार्केट में दिखी हलचल

Gold Price Today: MCX पर आज सुबह की ट्रेडिंग में सोना-चांदी हल्की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। 06 नवंबर 09:10 बजे के आंकड़ों के मुताबिक गोल्ड में 0.14% की मजबूती दिखी और दाम 1,20,687 रुपये (10 ग्राम) पर पहुंच गए। वहीं सिल्वर में भी हल्की बढ़त दिखी और 0.05% चढ़कर 1,47,388 रुपये (1 किलो) पर ट्रेड हो रही है। दोनों की प्राइस रेंज आज के सेशन में सीमित है जबकि लॉन्ग टर्म में गोल्ड का लाइफटाइम हाई 1,32,294 रुपये और सिल्वर का लाइफटाइम हाई 1,70,415 रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रिटेल बाजार में क्या है सोने का भाव?

5 नवंबर को भारत में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 12,148 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है। आपको बता दें कि 4 नवंबर को इसकी कीमत 12,246 रुपये प्रति ग्राम थी। इस हिसाब से 24 कैरेट सोने की कीमत में 98 रुपये प्रति ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

अगर अन्य कैरेट की बात करें, तो 22 कैरेट सोने की कीमत में भी 90 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट हुई है। आज 22 कैरेट सोना 11,135 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर मिल रहा है। इसके अलावा, 18 कैरेट सोने का भाव 73 रुपये गिरकर 9,111 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। इस गिरावट से खरीदारों को काफी राहत मिली है।

चांदी की चमक भी हुई फीकी

सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमतों में भी नरमी का रुख है। भारत में आज एक किलो चांदी का भाव 1,50,500 रुपये है, जो 4 नवंबर को चांदी की कीमत 1,51,000 रुपये प्रति किलो थी। इस तरह चांदी के भाव में सीधे 500 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। त्योहार के मौके पर चांदी की यह घटी हुई कीमत ग्राहकों के लिए एक अच्छा संकेत है।

देश के बड़े शहरों में क्या है सोने का भाव?

भारत के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में मामूली अंतर होता है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,21,630 रुपये प्रति 10 ग्राम है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,21,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने का रेट 1,21,630 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बिहार की राजधानी पटना में आज 24 कैरेट सोना 1,21,530 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है। दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में सोने का भाव सबसे ज्यादा है, यहां 24 कैरेट सोना 1,21,970 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

बाजार के जानकारों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं के भाव में नरमी आने का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है। देव दीपावली के मौके पर कीमतों में आई इस गिरावट से बाजार में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि सोना खरीदते समय हॉलमार्किंग और पक्के बिल का ध्यान जरूर रखें।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख