return to news
  1. तूफानी तेजी के बाद सिल्वर में आई गिरावट, सोने के दाम में भी दिखी सुस्ती, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

बिजनेस न्यूज़

तूफानी तेजी के बाद सिल्वर में आई गिरावट, सोने के दाम में भी दिखी सुस्ती, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 16, 2026, 11:22 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी दोनों में रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद हल्का तकनीकी सुधार देखा गया। बुधवार को 93.52 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड छूने के बाद चांदी 1.98 डॉलर यानी 2.13% गिरकर 91.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

सोना और चांदी

सोने और चांदी के भाव में फिर दिखी रिकॉर्ड तेजी

Gold and Silver Rates: चांदी के वायदा भाव में पांच सेशनों की रिकॉर्ड तोड़ तेजी शुक्रवार को खत्म हो गई और यह 4,027 रुपये टूटकर 2,87,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं सोने की कीमतें घटकर 1,42,601 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। निवेशकों का कमजोर ग्लोबल रुझानों और मजबूत अमेरिकी डॉलर के मद्देनजर मुनाफावसूली करना इसकी मुख्य वजह रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 4,027 रुपये या 1.38% टूटकर 2,87,550 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 9,890 लॉट का कारोबार हुआ।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

चांदी का भाव गुरुवार को 2,92,960 प्रति किलोग्राम के ऑलटाइम हाइ लेवल पर पहुंच गया था। एमसीएक्स पर फरवरी में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव में 520 रुपये या 0.36% की गिरावट के साथ 1,42,601 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 14,194 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या है हाल?

इंटरनेशनल मार्केट में, एशियाई कारोबार के दौरान चांदी और सोने दोनों की कीमतों में गिरावट आई। ग्लोबल लेवल पर कॉमेक्स बाजार में मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 1.93 अमेरिकी डॉलर या 2.10% टूटकर 90.41 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई। बुधवार को यह 93.56 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।

दूसरी ओर, फरवरी में आपूर्ति वाले सोने के वायदा भाव में भी 21.9 अमेरिकी डॉलर या 0.47% की गिरावट आई और यह 4,601.8 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। 14 जनवरी को सोने का भाव 4,650.50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस का सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

भाषा इनपुट के साथ
मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख