return to news
  1. Donald Trump ने युद्ध जल्द खत्म होने के फिर दिए संकेत, कहा- नई लीडरशिप से बातचीत चल रही है

बिजनेस न्यूज़

Donald Trump ने युद्ध जल्द खत्म होने के फिर दिए संकेत, कहा- नई लीडरशिप से बातचीत चल रही है

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 30, 2026, 18:52 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे यह भी कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ या स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज (जहां से तेल का व्यापार होता है) तुरंत नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के बिजली घरों, तेल के कुओं और खार्ग द्वीप जैसी जगहों को पूरी तरह नष्ट कर सकता है।

Donald Trump

Donald Trump ने कहा कि बातचीत में अच्छी प्रगति हुई है और उम्मीद है कि जल्द समझौता हो जाएगा।

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होने का संकेत दिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर बताया कि अमेरिका, ईरान की नई और बेहतर सरकार से बातचीत कर रहा है ताकि वहां की सैन्य कार्रवाई खत्म की जा सके। उन्होंने आगे कहा कि बातचीत में अच्छी प्रगति हुई है और उम्मीद है कि जल्द समझौता हो जाएगा। बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच इस युद्ध को 1 महीने से अधिक का समय हो चुका है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Donald Trump ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे यह भी कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ या स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज (जहां से तेल का व्यापार होता है) तुरंत नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के बिजली घरों, तेल के कुओं और खार्ग द्वीप जैसी जगहों को पूरी तरह नष्ट कर सकता है। ट्रंप का कहना है कि यह कार्रवाई बदले के तौर पर होगी, क्योंकि उनके मुताबिक ईरान ने पहले कई अमेरिकी सैनिकों और लोगों को नुकसान पहुंचाया है।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान ने अमेरिका के प्रस्तावों को खारिज कर दिया। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Esmaeil Baghaei ने कहा कि अमेरिका के प्रस्ताव “अवास्तविक, अनुचित और एकतरफा” हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने नई लीडरशिप का किया दावा

ट्रम्प ने इससे पहले दावा किया था कि अमेरिका-इज़राइल के हमलों से ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब ईरान में पूरी तरह अलग तरह की लीडरशिप है और वे उनके साथ डील कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक महीने लंबे युद्ध में कई ईरानी नेता मारे गए, जिससे लीडरशिप बदल गई।

युद्ध की शुरुआत (28 फरवरी) में हवाई हमले में Ali Khamenei की मौत हो गई, जिसके बाद उनके बेटे Mojtaba Khamenei को 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद देश का तीसरा सुप्रीम लीडर बनाया गया। बता दें कि जब से अमेरिका-इजराइल के हमले शुरू हुए, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लगभग बंद कर दिया है। इस रास्ते से दुनिया का करीब 20% तेल और गैस गुजरता है, इसलिए इसके बंद होने से वैश्विक तेल की कीमतें तेजी से बढ़ गईं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख