return to news
  1. डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर हुई क्या बातचीत, क्या IND-USA के बीच जल्द होगी ट्रेड डील?

बिजनेस न्यूज़

डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर हुई क्या बातचीत, क्या IND-USA के बीच जल्द होगी ट्रेड डील?

Upstox

2 min read | अपडेटेड September 17, 2025, 09:16 IST

सारांश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। दोनों के बीच फोन पर क्या बातचीत हुई, इसको लेकर भी दोनों अपनी बात रखी। भारत और अमेरिका के बीच ऐसा लग रहा है कि जल्द ही ट्रेड डील हो सकती है।

नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

डोनाल्ड ट्रंप ने फोन कर दी नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई (फाइल फोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन साथ ही दोनों के बीच जो बातचीत हुई, उससे लगता है कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही ट्रेड डील भी देखने को मिल सकती है। पिछले कुछ समय से भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते कुछ खट्टे से नजर आए हैं। लेकिन फिलहाल यह दूरी अब कम होती नजर आ रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने अगस्त में भारत के ऊपर 25% टैरिफ ठोका और साथ ही 25% एडिशनल टैरिफ जुर्माने के तौर पर भी ठोका, जिससे भारत पर कुल टैरिफ 50% हो गया। अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ का जुर्माना रूस से तेल खरीदने को लेकर लगाया था। डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर उनसे फोन पर बात की और इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखा, ‘अभी-अभी मेरे मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं! वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। नरेंद्र, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद! - राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प’

ट्रंप की इस पोस्ट पर मोदी ने रिप्लाय करते हुए सोशल मीडिया X पर लिखा, ‘मेरे मित्र, राष्ट्रपति ट्रम्प, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन कॉल और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आपकी तरह, मैं भी भारत-अमेरिका व्यापक और ग्लोबल साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आपकी पहल का समर्थन करते हैं।’

वहीं मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर हुई एक-दिवसीय बातचीत पॉजिटिव रही और दोनों पक्षों ने समझौते को जल्द निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए कोशिशें तेज करने पर सहमति जताई। वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान यह फैसला लिया गया कि दोनों पक्षों के लिए परस्पर लाभकारी व्यापार समझौते को जल्द निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए कोशिशें तेज की जाएंगी। भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी भारतीय अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के पॉजिटिव रहने की जानकारी दी। इस बातचीत में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुख्य वार्ताकार एवं सहायक व्यापार प्रतिनिधि (दक्षिण एवं पश्चिम एशिया) ब्रेंडन लिंच ने किया जबकि भारत की ओर से वाणिज्य मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने अगुवाई की।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख