return to news
  1. जूट की खेती करने वाले किसानों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने MSP 275 रुपये बढ़ाने का किया ऐलान

बिजनेस न्यूज़

जूट की खेती करने वाले किसानों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने MSP 275 रुपये बढ़ाने का किया ऐलान

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 24, 2026, 17:20 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए कच्चे जूट के एमएसपी में पिछले विपणन सत्र 2025-26 की तुलना में 275 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। सरकार ने कच्चे जूट का एमएसपी बढ़ाकर 2026-27 में 5925 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, जो वित्त वर्ष 2014-15 में 2400 रुपये प्रति क्विंटल था।

Raw Jute

Raw Jute: सरकार ने इसे 275 रुपये बढ़ाकर 5925 रुपये प्रति क्विंटल करने को मंजूरी दे दी।

कच्चे जूट की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज मंगलवार को मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए इसका मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) बढ़ा दिया है। सरकार ने इसे 275 रुपये बढ़ाकर 5925 रुपये प्रति क्विंटल करने को मंजूरी दे दी। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) द्वारा प्रधानमंत्री के नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में अपनी पहली बैठक में लिया गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

किसानों को क्या होगा फायदा

नया न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) यह सुनिश्चित करेगा कि किसानों को देशभर में औसत उत्पादन लागत से 61.8 फीसदी अधिक लाभ मिलेगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए घोषित कच्चे जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य इस सिद्धांत के अनुरूप है कि MSP देशभर में औसत उत्पादन लागत का कम से कम 1.5 गुना हो, जैसा कि सरकार ने बजट 2018-19 में घोषित किया था।’’

MSP में 275 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी

उन्होंने कहा कि विपणन सत्र 2026-27 के लिए कच्चे जूट के एमएसपी में पिछले विपणन सत्र 2025-26 की तुलना में 275 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कच्चे जूट का एमएसपी बढ़ाकर 2026-27 में 5925 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, जो वित्त वर्ष 2014-15 में 2400 रुपये प्रति क्विंटल था।

वित्त वर्ष 2014-15 से 2025-26 की अवधि के दौरान जूट उत्पादक किसानों को भुगतान की गई MSP राशि 1,342 करोड़ रुपये थी, जबकि 2004-05 से 2013-14 की अवधि के दौरान यह 441 करोड़ रुपये थी।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख