return to news
  1. दिवाली के बाद आज मार्केट खुला, लेकिन कई जगह बैंक बंद, 10 नवंबर को कहां-कहां छुट्टी?

बिजनेस न्यूज़

दिवाली के बाद आज मार्केट खुला, लेकिन कई जगह बैंक बंद, 10 नवंबर को कहां-कहां छुट्टी?

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 09, 2026, 12:21 IST

सारांश

इस सप्ताह दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के चलते अलग-अलग दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में छुट्टी रहेगी, इसके अलावा एक दिन शेयर मार्केट भी बंद रहेगा। पूरे सप्ताह कब-कब और कहां-कहां बैंकों में छुट्टी रहेगी, लिस्ट पर नजर डालते हैं।

बैंक और शेयर मार्केट छुट्टी

इस सप्ताह किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक और शेयर मार्केट? (Photo: Shutterstock)

नवंबर महीने के इस सप्ताह में बैंकों में कई दिन छुट्टी रहने वाली है, साथ ही साथ एक दिन शेयर मार्केट भी बंद रहेगा। दिवाली इस बार रविवार को पड़ी, जिसके चलते मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए शेयर मार्केट करीब एक घंटे के लिए खुला था। आज शेयर मार्केट की छुट्टी नहीं है, लेकिन कल यानी कि 10 नवंबर को शेयर मार्केट बंद रहेगा। नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो यह खबर आपके लिए काफी अहम है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, 9 नवंबर से 15 नवंबर 2026 के बीच देश के अलग-अलग शहरों में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों को बैंक जाने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लेनी चाहिए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज इन शहरों के बैंकों में छुट्टी

9 नवंबर यानी कि आज अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ और रायपुर रीजन में बैंक बंद हैं। इन शहरों में दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के मौके पर छुट्टी है।

10 और 11 नवंबर को भी कई जगह बैंक रहेंगे बंद

10 नवंबर, मंगलवार को अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर रीजन में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन दिवाली (बाली प्रतिपदा), गोवर्धन पूजा और विक्रम संवत नववर्ष के कारण अवकाश रहेगा। वहीं, 11 नवंबर, बुधवार को गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला रीजन में बैंक बंद रहेंगे। इन शहरों में भाई दूज, भ्रातृ द्वितीया, लक्ष्मी पूजा और अन्य स्थानीय त्योहारों के कारण छुट्टी रहेगी।

13 नवंबर को शिलांग में बैंक बंद

13 नवंबर, शुक्रवार को मेघालय की राजधानी शिलांग में वांगला महोत्सव के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं 12 नवंबर को कोई विशेष क्षेत्रीय बैंक अवकाश लिस्टेड नहीं है। तो 12 नवंबर को देश के तमाम बैंक खुले रहेंगे।

14 और 15 नवंबर को देशभर में बैंक बंद

14 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 15 नवंबर, रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

शेयर मार्केट की छुट्टी कब?

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 10 नवंबर को बंद रहेंगे। दिवाली-बलिप्रतिपदा के चलते शेयर मार्केट बंद रहेंगे। वहीं इसी महीने शेयर मार्केट की एक और छुट्टी होगी। 24 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव के चलते शेयर मार्केट बंद रहेंगे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories