return to news
  1. Adani Group को फिर झटका, फ्रांस की TotalEnergies ने हाथ खीचें, 10% तक गिरे शेयर

बिजनेस न्यूज़

Adani Group को फिर झटका, फ्रांस की TotalEnergies ने हाथ खीचें, 10% तक गिरे शेयर

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 25, 2024, 17:44 IST

सारांश

अडानी ग्रुप पर अमेरिका में भारतीय अधिकारियों को करीब 2200 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप लगाया था। आरोप के मुताबिक ये रिश्वत भारत के सबसे बड़े सौर प्रॉजेक्ट के लिए दी गई थी।

सेबी की जांच के निशाने पर भी ग्रुप

सेबी की जांच के निशाने पर भी ग्रुप

अमेरिका में रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक गौतम अडानी के अडानी ग्रुप की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। सोमवार को सुबह कंपनी के शेयर्स बाजार में कुछ राहत लेने ही लगे थे कि TotalEnergies ने ऐलान कर दिया कि वह अडानी ग्रुप में निवेश नहीं करेगा। इसके बाद ग्रुप के शेयर्स करीब 10% से नीचे आ गिरे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

'भ्रष्टाचार का साथ नहीं'

फ्रांस की एनर्जी कंपनी TotalEnergies ने एक बयान जारी कर बताया कि जब तक अडानी ग्रुप के लोगों और उनकी गतिविधियों को क्लीनचिट नहीं मिल जाती है, TotalEnergies अडानी ग्रुप की किसी कंपनी में वित्तीय योगदान नहीं देगा। कंपनी ने कहा है कि वह किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को नकारती है।

क्या है मामला?

अडानी ग्रुप पर अमेरिका में भारतीय अधिकारियों को करीब 2200 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप लगाया था। आरोप के मुताबिक ये रिश्वत भारत के सबसे बड़े सौर प्रॉजेक्ट के लिए दी गई थी। हालांकि, ग्रुप ने इन आरोपों को निराधार बताया था और आगे कानूनी मदद लेने की बात कही थी।

अडानी शेयर अस्थिर

इसके पहले सोमवार को सुबह ग्रुप के शेयर्स कुछ रफ्तार पकड़ने लगे थे। अडानी एंटरप्राइज 2.83% और अडानी ग्रीन एनर्जी 4.49% की बढ़त के साथ आगे बढ़ रहे थे। हालांकि, TotalEnergies के ऐलान के बाद अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर्स 10% की गिरावट के साथ ₹948.20 पर लुढ़क गए।

SEBI के रेडार पर

इस बीच ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि कैपिटल मार्केट्स रेग्युलेटर SEBI के रेडार पर अडानी ग्रुप आ गया था। SEBI इस बारे में बाजार में पूछताछ कर रहा है कि क्या अडानी ग्रुप ने अमेरिका में चल रहे केस के बारे में डिस्क्लोज किया था या नही।

अगर रेग्युलेटर को लगता है कि ग्रुप ने डिस्क्लोजर नियमों का उल्लंघन किया तो वह औपचारिक जांच शुरू कर सकता है। पहले भी हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद सेबी ग्रुप को लेकर जांच कर चुका है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख