return to news
  1. गर्मी का पारा चढ़ने के साथ ही 5 से 15% तक महंगे हुए AC, तांबा महंगा होने का पड़ा असर

बिजनेस न्यूज़

गर्मी का पारा चढ़ने के साथ ही 5 से 15% तक महंगे हुए AC, तांबा महंगा होने का पड़ा असर

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 08, 2026, 13:25 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास भी कीमतों में 5-15% की बढ़ोतरी कर रही है। वोल्टास के प्रबंध निदेशक मुकुंदन मेनन ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में कच्चे माल की लागत लगातार बढ़ी है, जिसे देखते हुए यह मूल्य समायोजन किया जा रहा है।

एयर कंडीशनर

तांबे के महंगा होने से AC के दामों में 5 से 15% तक का उछाल

मार्च से जैसे ही गर्मी का पारा चढ़ा है, एयर कंडीशनर (AC) के दामों में भी उछाल आ गया है। कमरे को ठंडा रखने वाले एयर कंडीशनर बनाने वाली प्रमुख कंपनियां कच्चे माल की लागत और सप्लाई चेन के खर्चों में निरंतर वृद्धि की भरपाई के लिए कीमतों में 5-15% तक बढ़ोतरी कर रही हैं। फरवरी से अप्रैल के बीच लागू की जा रही यह बढ़ोतरी ठीक उस समय हो रही है, जब गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ एयर कंडीशनर (एसी) की मांग बढ़ने वाली है। डाइकिन, वोल्टास, ब्लू स्टार, एलजी, हायर और मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज समेत प्रमुख कंपनियों ने अलग-अलग मॉडलों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यह वृद्धि तांबे जैसे प्रमुख कच्चे माल की लागत बढ़ने, रुपये की कमजोरी, नए ऊर्जा-दक्षता मानकों और माल ढुलाई लागत में वृद्धि के कारण की गई है। हालांकि, उद्योग के अधिकारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के पूर्वानुमान और नए स्टार-रेटेड मॉडलों से बिजली की बचत के कारण इस साल बिक्री की गति मजबूत रहने की उम्मीद है। डाइकिन इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कंवलजीत जावा ने बताया कि कंपनी अप्रैल से कीमतों में 12% तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। उन्होंने कहा, 'नए ऊर्जा मानक आ गए हैं, जिससे उत्पाद अधिक कुशल हो गए हैं। साथ ही तांबे जैसी सामग्री की कीमतें बढ़ गई हैं और अमेरिकी डॉलर रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। ग्लोबल उथल-पुथल के कारण माल ढुलाई लागत भी बढ़ गई है, जिससे आयात महंगा हो गया है। ऐसे में कोई विकल्प नहीं बचा है।' उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल बिक्री 2024 के रिकॉर्ड स्तर को छुएगी और कम से कम 15% की वृद्धि देखी जाएगी।

ब्लू स्टार के प्रबंध निदेशक बी त्यागराजन ने कहा कि कंपनी फरवरी के मध्य में ही 8-10% की वृद्धि कर चुकी है। हालांकि, बाजार में अभी पुराना स्टॉक मौजूद है, इसलिए ग्राहकों को तुरंत बड़ा अंतर महसूस नहीं होगा। टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास भी कीमतों में 5-15% की बढ़ोतरी कर रही है। वोल्टास के प्रबंध निदेशक मुकुंदन मेनन ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में कच्चे माल की लागत लगातार बढ़ी है, जिसे देखते हुए यह मूल्य समायोजन किया जा रहा है।

PTI इनपुटे के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख