return to news
  1. आम जनता के लिए खुले श्रीनगर से लेकर अमृतसर तक ये 32 एयरपोर्ट्स, 15 मई तक बंद होने का था ऐलान

ट्रेंडिंग न्यूज़

आम जनता के लिए खुले श्रीनगर से लेकर अमृतसर तक ये 32 एयरपोर्ट्स, 15 मई तक बंद होने का था ऐलान

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 12, 2025, 12:36 IST

सारांश

एयरपोर्ट्स एथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कहा कि इन सभी 32 एयरपोर्ट्स को सिविल एयरक्राफ्ट ऑपरेशन्स के लिए दोबारा खोल दिया गया है। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर शनिवार तक लगातार टेंशन देखने को मिली, जिसके बाद दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हुए।

सिविल एयरक्राफ्ट

32 एयरपोर्ट सिविल एयरक्राफ्ट ऑपरेशन्स के लिए खोले गए, भारत-पाक टेंशन के चलते किए गए थे बंद

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़े तनाव के चलते जिन 32 एयरपोर्ट्स को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया था, उन्हें फिर से खोलने का आदेश दे दिया गया है। एयरपोर्ट्स एथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कहा कि इन सभी 32 एयरपोर्ट्स को सिविल एयरक्राफ्ट ऑपरेशन्स के लिए दोबारा खोल दिया गया है। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर शनिवार तक लगातार टेंशन देखने को मिली, जिसके बाद दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हुए। युद्ध जैसी स्थिति बनने के बाद हुए सीजफायर के बाद भारत रविवार को सीमा पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, जिसके बाद आज यह फैसला लिया गया। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव के चलते देश के 32 एयरपोर्ट्स को 15 मई तक सिविल एयरक्राफ्ट ऑपरेशन्स के लिए बंद करने का ऐलान किया गया था, लेकिन इनको फिलहाल तुरंत प्रभाव से सिविल एयरक्राफ्ट ऑपरेशन्स के लिए वापस खोल दिया गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिरोध के कारण श्रीनगर और अमृतसर सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत के 32 एयरपोर्ट्स से सिविल एयरक्राफ्ट ऑपरेशन्स 9 मई से 15 मई तक निलंबित कर दिया गया था। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कहा, ‘बदलती परिस्थितियों और हवाई क्षेत्र की गतिशील स्थितियों के मद्देनजर, 32 एयरपोर्ट्स पर कमर्शियल फ्लाइट्स ऑपरेशन को 15 मई 2025 को 05:29 बजे तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ये एयपोर्ट्स अब तत्काल प्रभाव से नागरिक विमानों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से चालू हैं। इन एयपोर्ट्स से ट्रैवल करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी संबंधित एयरलाइनों से सीधे फ्लाइट स्टेटस की जांच करके अपडेट रहें और लेटेस्ट जानकारी के लिए आधिकारिक एयरलाइन वेबसाइटों पर नजर बनाए रखें।’

इस लिस्ट में उधमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुर, भटिंडा, भुज, बिकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन, जैसलमेर, जम्मू, जामनगर, जोधपुर, कंडला, कंगरा, केशोड, किशनगढ़, कुल्लू-मनाली, लेह, लुधियाना, मुंद्रा, नलिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट, सरावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलई एयरपोर्ट शामिल थे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख