return to news
  1. 26 मार्च को क्या बंद रहेगा शेयर बाजार, कहां-कहां के बैंकों में लगा रहेगा ताला?

ट्रेंडिंग न्यूज़

26 मार्च को क्या बंद रहेगा शेयर बाजार, कहां-कहां के बैंकों में लगा रहेगा ताला?

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 25, 2026, 09:55 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

26 मार्च को राम नवमी के मौके पर यह छुट्टी रहेगी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की छुट्टियों की लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें 26 मार्च को राम नवमी के चलते छुट्टी दी गई है।

बैंक हॉलीडे

26 मार्च को क्या शेयर मार्केट बंद रहेंगे?

Bank and Share Market Holiday: 26 मार्च यानी कि कल कई जगहों पर बैंकों में छुट्टी रहेगी, इसके अलावा शेयर मार्केट भी बंद रहेंगे। 26 मार्च को राम नवमी के मौके पर यह छुट्टी रहेगी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की छुट्टियों की लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें 26 मार्च को राम नवमी के चलते छुट्टी दी गई है। इसका मतलब आप 26 मार्च को शेयर मार्केट में कोई ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे। अब चलिए एक नजर डालते हैं कि 26 मार्च को कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट पर नजर डालें तो 26 मार्च को श्री राम नवमी के चलते कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बैंकों में कल कहां-कहां होगी छुट्टी

26 मार्च को अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची और शिमला रीजन के बैंकों में छुट्टी रहेगी। बैंकों में छुट्टी का मतलब है कि बैंक जाकर करने वाले काम आप नहीं कर पाएंगे, लेकिन इस दौरान ट्रांजैक्शन के लिए आप एटीएम, नेट बैंकिंग और यूपीआई का इस्तेमाल कर सकेंगे। जो काम बैंक जाकर होते हैं, वह काम आप नहीं कर पाएंगे।

मार्च में और कब बंद रहेंगे बैंक और शेयर मार्केट

बैंकों की बात करें तो मार्च में 27 और 31 मार्च को अलग-अलग कारणों से अलग-अलग जगह के बैंक बंद रहेंगे। 27 मार्च को श्री राम नवमी के चलते भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना और विजयवाड़ा रीजन के बैंक बंद रहेंगे, वहीं 31 मार्च को महावीर जयंती के चलते देश के तमाम बैंक बंद रहेंगे। 31 मार्च को श्री महावीर जयंती के चलते शेयर मार्केट में भी छुट्टी रहेगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख