return to news
  1. WhatsApp पर बिना फोन नंबर दिए हो सकेगी चैट, क्या है प्लान, कैसे करेगी ये सर्विस काम?

ट्रेंडिंग न्यूज़

WhatsApp पर बिना फोन नंबर दिए हो सकेगी चैट, क्या है प्लान, कैसे करेगी ये सर्विस काम?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड June 30, 2026, 11:50 IST

सारांश

WhatsApp के आधिकारिक X हैंडल से इसको लेकर एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें बताया गया है कि आप बिना अपना फोन नंबर दिए ही कैसे आने वाले समय में WhatsApp पर चैट कर सकेंगे।

व्हाट्सऐप

WhatsApp पर अब यूजरनेम का फीचर आने वाला है, कैसे सेट करें अपना यूजरनेम?

आपका फोन नंबर आपकी प्राइवेट जानकारी है, जो आप हर किसी से शेयर नहीं करना चाहते हैं। WhatsApp पर अगर आपको किसी से चैट करनी होती है, तो आप बिना फोन नंबर शेयर किए ऐसा नहीं कर सकते हैं, लेकिन अब ऐसा हो पाएगा, कुछ समय में WhatsApp पर आप अपने फोन नंबर को उजागर किए बिना ही किसी से चैट कर पाएंगे। आखिर क्या है प्लान और कैसे यह सर्विस काम करेगी, चलिए समझते हैं। WhatsApp के आधिकारिक X हैंडल से इसको लेकर एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें बताया गया है कि आप बिना अपना फोन नंबर दिए ही कैसे आने वाले समय में WhatsApp पर चैट कर सकेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

WhatsApp ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आपका फोन नंबर आपकी निजी जानकारी है और कभी-कभी आप अपना नंबर दिए बिना ही दूसरों से जुड़ना चाहते हैं। इसीलिए हम WhatsApp के लिए यूजरनेम का फीचर ला रहे हैं। इस सप्ताह से, आप एक यूजरनेम रिजर्व कर सकते हैं, जिसका इस्तेमाल आप इस साल के आखिर में फीचर लॉन्च होने पर कर सकेंगे। इसमें बस कुछ ही सेकंड लगेंगे, बस पक्का कर लें कि आपके पास WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन हो और फिर Settings > Account > Username पर जाएं।’ ये सर्विस अभी पूरी तरह से रोलआउट नहीं हुई है। एक यूजर ने लिखा कि iOS पर अभी यह सर्विस नहीं आई है। जिसके जवाब में WhatsApp ने लिखा, ‘यूजरनेम रिजर्व करने की सुविधा पूरे सप्ताह जारी की जा रही है, इसलिए अपने ऐप को अपडेट रखें और चेक करते रहें!’

फ्रॉड से बचने के लिए क्या करेगा WhatsApp?

इसके अलावा लोगों के मन में इस फीचर को लेकर कुछ सिक्योरिटी सवाल भी हैं, जैसे कि अगर कोई स्कैमर आपके यूजरनेम के जरिए WhatsApp पर फ्रॉड करता है, तो उसे किस तरह पकड़ा जा सकेगा। इसको लेकर भी WhatsApp ने जवाब दिया है। WhatsApp ने अपने X हैंडल पर इस तरह के सवाल के जवाब में लिखा, ‘हमने सुरक्षा के कई स्तर बनाए हैं, 'यूजरनेम Keys' से यह तय होता है कि कौन आपसे संपर्क कर सकता है, हम यह भी सीमित करते हैं कि कोई अकाउंट कितने नए लोगों से संपर्क कर सकता है, और हमारे सिस्टम गलत व्यवहार के तरीकों को पहचानकर उन्हें ब्लॉक कर देते हैं। अगर कुछ भी अजीब लगे, तो ऐप में उसकी रिपोर्ट करें।’

क्या WhatsApp पर अब नहीं पड़ेगी फोन नंबर की जरूरत?

WhatsApp पर यूजरनेम आपके फोन नंबर की जगह नहीं लेगा, ऐप पर रजिस्टर करने और उसे इस्तेमाल करने के लिए आपको अब भी अपने नंबर की जरूरत होगी।

क्या यह सर्विस WhatsApp बिजनेस के लिए भी करेगी काम?

हां, WhatsApp Business ऐप पर भी रिजर्वेशन की सुविधा उपलब्ध है। इसे दिखने में एक-दो दिन लग सकते हैं, इसलिए पक्का करें कि आपके पास ऐप का सबसे नया वर्जन हो।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख