return to news
  1. इस सप्ताह तीन दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी, कब, कहां और क्यों बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें RBI की लिस्ट

ट्रेंडिंग न्यूज़

इस सप्ताह तीन दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी, कब, कहां और क्यों बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें RBI की लिस्ट

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 13, 2026, 10:34 IST

सारांश

Bank Holidays: इन सप्ताह एक-दो दिन बल्कि कुल तीन दिनों के लिए बैंकों में छुट्टी रहेगी। देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग वजहों से बैंकों में इस सप्ताह तीन दिन छुट्टी रहेगी। एक नजर डालते हैं पूरी लिस्ट पर।

बैंक की छुट्टी

इस सप्ताह कब-कब और कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? (Photo: Shutterstock)

इस सप्ताह कुल तीन दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग कारणों से बैंकों में छुट्टी रहेगी। इस सप्ताह किस दिन, किस वजह से और कहां-कहां बैंकों में छुट्टी रहेगी? चलिए एक नजर डालते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) बैंकों की छुट्टी की पूरी लिस्ट शेयर करता है। इस लिस्ट के हिसाब से इस सप्ताह 16, 17 और 18 जुलाई को देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग कारणों से बैंकों की छुट्टी रहेगी। 18 जुलाई को शनिवार है, जो इस महीने का तीसरा शनिवार होगा। बैंकों में पहला और तीसरा शनिवार वर्किंग होता है, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है। अगर किसी महीने पांच शनिवार पड़ते हैं, तो ऐसे में पांचवां शनिवार वर्किंग होता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

16 जुलाई को कहां-कहां के बैंकों में रहेगी छुट्टी?

भुवनेश्वर, देहरादून, इम्फाल इन तीन रीजन के बैंक 16 जुलाई को बंद रहेंगे। रथयात्रा/कांग (रथजात्रा)/हरेला के चलते इन रीजन के बैंकों में छुट्टी रहेगी।

17 जुलाई को कहां-कहां के बैंकों में रहेगी छुट्टी?

17 जुलाई को शिलांग रीजन के बैंकों में छुट्टी होगी। यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के चलते शिलांग रीजन के सभी बैंकों में 16 जुलाई को छुट्टी होगी।

18 जुलाई को कहां-कहां के बैंकों में रहेगी छुट्टी?

18 जुलाई को गंगटोक रीजन के सभी बैंकों में छुट्टी होगी। द्रुकपा त्शे-जी के चलते गंगटोक रीजन के सभी बैंक बंद रहेंगे।

इस सप्ताह तीन दिन के अलावा अगले सप्ताह एक दिन बैंक बंद रहेंगे। 22 जुलाई को खर्ची पूजा के चलते अगरतला रीजन के बैंकों में छुट्टी रहेगी।

बैंकों में छुट्टी में कौन-कौन से काम प्रभावित होते हैं?

बैंकों में छुट्टी के दौरान जो काम बैंक जाकर होते हैं, वह सभी काम नहीं हो पाते हैं, जैसे कि चेक से पैसे निकालना या बैंक में जाकर पासबुक अपडेट कराना। हालांकि इस दौरान पैसों का लेनदेन यूपीआई, नेटबैंकिंग या एटीएम से किया जा सकता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख