return to news
  1. बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल आज, 5-डे बैंकिंग वीक और पेंशन अपडेट समेत कई मांगें

ट्रेंडिंग न्यूज़

बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल आज, 5-डे बैंकिंग वीक और पेंशन अपडेट समेत कई मांगें

Upstox

3 min read | अपडेटेड September 11, 2026, 13:30 IST

सारांश

Bank Strike: बैंक यूनियन लंबे समय से मांग कर रही हैं कि बैंकों में भी सरकारी दफ्तरों की तरह सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन काम हो। इसके लिए रोजाना काम के समय में करीब 40 मिनट की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।

bank strike

वित्त मंत्रालय ने 2025-26 के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों की नई PLI योजना को फिलहाल रोक दिया है।

देशभर में आज 11 सितंबर को बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 5 दिन का बैंकिंग वीक लागू करने समेत कई मांगों को लेकर आज एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। UFBU सात बैंक कर्मचारी और अधिकारी यूनियनों का संगठन है। यूनियनों ने 11 सितंबर की हड़ताल के अलावा 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का कार्यक्रम भी घोषित किया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पांच दिन बैंक खोलने की मांग

बैंक यूनियन लंबे समय से मांग कर रही हैं कि बैंकों में भी सरकारी दफ्तरों की तरह सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन काम हो। इसके लिए रोजाना काम के समय में करीब 40 मिनट की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। UFBU के मुताबिक इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने 8 मार्च 2024 को हुए 12वें बाइपार्टाइट सेटलमेंट और 9वें ज्वाइंट नोट में पांच दिन के बैंकिंग वीक के प्रस्ताव पर सहमति दी थी। इसके बाद प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया, लेकिन अब तक अंतिम मंजूरी नहीं मिली है।

PLI को लेकर क्या हुआ?

बैंक यूनियन वरिष्ठ अधिकारियों के लिए बदले गए परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) सिस्टम का भी विरोध कर रही थीं। हालांकि, इस मामले में सरकार ने फिलहाल राहत दी है। वित्त मंत्रालय ने 2025-26 के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों की नई PLI योजना को फिलहाल रोक दिया है। यह फैसला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और बैंक कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक के बाद लिया गया।

लेकिन UFBU का कहना है कि PLI का मुद्दा फिलहाल टल गया है, जबकि पांच दिन के बैंकिंग वीक की मांग पर अभी कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है। इसलिए 11 सितंबर की हड़ताल जारी रखने का फैसला किया गया।

क्या बैंक शाखाएं आज बंद रहेंगी?

बैंक आधिकारिक तौर पर छुट्टी पर नहीं हैं, लेकिन हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के कारण शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है। SBI, Bank of Baroda और Punjab National Bank समेत कई बैंकों ने स्टॉक एक्सचेंजों को हड़ताल की जानकारी दी है। बैंकों ने ग्राहकों को सेवाएं सामान्य रखने के लिए जरूरी इंतजाम करने की बात कही है, लेकिन हड़ताल होने की स्थिति में शाखाओं का काम प्रभावित हो सकता है।

लगातार कई दिन प्रभावित हो सकता है काम

हड़ताल का असर कुछ जगहों पर ज्यादा लंबा हो सकता है। 12 सितंबर दूसरा शनिवार है, जबकि 13 सितंबर को रविवार है। इसके अलावा 14 सितंबर को कई राज्यों में गणेश चतुर्थी की छुट्टी है। इस वजह से कुछ राज्यों में 11 से 14 सितंबर तक लगातार तीन या चार दिन शाखा सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि बैंक की छुट्टियां राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। इसलिए शाखा जाने से पहले अपने बैंक और शहर की छुट्टी जरूर जांच लें।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख