return to news
  1. Bank Holidays in July 2025: जुलाई में कुल 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, किन राज्यों में कब रहेगी छुट्टी? यहां चेक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

Bank Holidays in July 2025: जुलाई में कुल 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, किन राज्यों में कब रहेगी छुट्टी? यहां चेक करें

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 30, 2025, 09:48 IST

सारांश

Bank Holidays in July 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट के अनुसार जुलाई 2025 में 7 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। इस तरह जुलाई में कुल 13 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। बता दें बैंक की छुट्टियां राज्यों के अनुसार अलग-अलग होती हैं।

Bank Holidays in July 2025

Bank Holidays in July 2025: जुलाई में कुल 13 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।

Bank Holidays in July 2025: अगर आप इस महीने किसी काम से बैंक जाने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। बैंक जाने से पहले आपको इस महीने की छुट्टियां चेक कर लेनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट के अनुसार जुलाई 2025 में 7 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस तरह जुलाई में कुल 13 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। बता दें बैंक की छुट्टियां राज्यों के अनुसार अलग-अलग होती हैं और ये नेशनल, रीजनल और त्योहारों के आधार पर तय होते हैं।

July 3 (Thursday) - Kharchi Puja

खर्ची पूजा त्रिपुरा में मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिंदू त्यौहार है। यह चतुर्दश देवता कहे जाने वाले चौदह देवताओं को समर्पित है। इसके चलते अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

July 5 (Saturday) - Guru Hargobind Ji’s Birthday

गुरु हरगोबिंद जी के जन्मदिन के मौके पर जम्मू और श्रीनगर में 5 जुलाई को बैंक बंद रहेंगे। गुरु हरगोबिंद जी दस सिख गुरुओं में से छठे गुरु हैं।

July 14 (Monday) - Beh Deinkhlam

मेघालय में जैंतिया जनजाति द्वारा मनाए जाने वाले त्योहार बेहडेनखलाम के लिए शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

July 16 (Wednesday) - Harela

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मनाए जाने वाले त्यौहार हरेला के लिए देहरादून में बैंक बंद रहेंगे।

July 17 (Thursday) - Death Anniversary of U Tirot Singh

यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि 17 जुलाई को मनाई जाती है। इस दिन को मेघालय में "यू तिरोत सिंह दिवस" के रूप में मनाया जाता है। इसके चलते शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

July 19 (Saturday) - Ker Puja

त्रिपुरा में मनाए जाने वाले केर पूजा के लिए अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। किसी भी प्राकृतिक आपदा या बाहरी आक्रामक ताकतों से रक्षा के लिए यह मनाया जाता है।

July 28 (Monday) - Drukpa Tshe-zi

तिब्बती चंद्र कैलेंडर के छठे महीने के चौथे दिन पड़ने वाले बौद्ध त्योहार Drukpa Tshe-zi के लिए गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं

कस्टमर्स बैंक अवकाश के दौरान देश भर में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, NEFT/RTGS ट्रांसफर फॉर्म, डिमांड ड्राफ्ट अनुरोध फॉर्म और चेकबुक फॉर्म का उपयोग करके फंड ट्रांसफर किए जा सकते हैं। कार्ड सेवाओं के माध्यम से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और ATM कार्ड का लाभ भी उठाया जा सकता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख