return to news
  1. Bank Holidays in December 2025: दिसंबर के 31 में से 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, किन राज्यों में और कब-कब रहेगी छुट्टी? देखें लिस्ट

ट्रेंडिंग न्यूज़

Bank Holidays in December 2025: दिसंबर के 31 में से 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, किन राज्यों में और कब-कब रहेगी छुट्टी? देखें लिस्ट

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 26, 2025, 18:00 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Bank Holidays in December 2025: RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक दिसंबर में कई दिन बैंक पब्लिक और रीजनल छुट्टियों पर बंद रहेंगे। हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं, क्योंकि कई त्योहार और विशेष दिवस सिर्फ कुछ राज्यों में मनाए जाते हैं।

Bank Holidays

Bank Holidays in December 2025: दिसंबर में एक बड़ा राष्ट्रीय अवकाश 25 दिसंबर को क्रिसमस है।

Bank Holidays in December 2025: दिसंबर 2025 में पूरे महीने कई छुट्टियां हैं। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आप इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर प्लानिंग कर सकते हैं। इन छुट्टियों में राज्यों की अलग-अलग छुट्टियां और हर महीने आने वाले वीक-ऑफ भी शामिल हैं। साल का आखिरी महीना होने के कारण यह जरूरी है कि हम पहले से जान लें कि बैंक कब बंद रहेंगे, ताकि अपने जरूरी काम समय पर निपटा सकें।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक दिसंबर में कई दिन बैंक पब्लिक और रीजनल छुट्टियों पर बंद रहेंगे। हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं, क्योंकि कई त्योहार और विशेष दिवस सिर्फ कुछ राज्यों में मनाए जाते हैं। ऐसा हो सकता है कि एक ही दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद रहें, जबकि बाकी राज्यों में खुले रहें।

Christmas पर राष्ट्रीय अवकाश

दिसंबर में एक बड़ा राष्ट्रीय अवकाश 25 दिसंबर को क्रिसमस है। इस दिन पूरे भारत में सभी बैंक बंद रहेंगे। बाकी छुट्टियां राज्यों के हिसाब से तय होती हैं। ग्राहक अपने राज्य की छुट्टी की पुष्टि अपने नजदीकी बैंक शाखा से कर सकते हैं।

छुट्टियों के दौरान डिजिटल बैंकिंग जैसे UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सामान्य रूप से काम करते रहते हैं। लेकिन चेक क्लियरिंग और बैंक काउंटर से मिलने वाली सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। बता दें कि दिसंबर में हर महीने की तरह दूसरे और चौथे शनिवार, और सभी रविवार को बैंक बंद रहेंगे।

राज्य-वार बैंक की छुट्टियां

  • 1 दिसंबर | स्टेट इनॉगरेशन डे / इंडिजिनस फेथ डे, इटानगर और कोहिमा में बैंक बंद रहेंगे।
  • 3 दिसंबर | Feast of St. Francis Xavier, पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
  • 7 दिसंबर | पूरे देश में रविवार की छुट्टी
  • 12 दिसंबर | Pa Togan Nengminja Sangma पुण्यतिथि, शिलांग में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 दिसंबर | पूरे देश में दूसरे शनिवार की छुट्टी
  • 14 दिसंबर | पूरे देश में रविवार की छुट्टी
  • 18 दिसंबर | U SoSo Tham पुण्यतिथि, शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 दिसंबर | गोवा लिबरेशन डे, पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 दिसंबर | Losoong / Namsoong, गंगटोक में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 दिसंबर | पूरे देश में रविवार की छुट्टी
  • 22 दिसंबर | Losoong / Namsoong, गंगटोक में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 दिसंबर | Christmas Eve, आईजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 दिसंबर | Christmas, पूरे भारत में बैंक बंद।
  • 26 दिसंबर | Christmas Celebration, आईजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंक बंद।
  • 27 दिसंबर | Christmas (स्थानीय), कोहिमा में बैंक बंद रहेंगे। (दूसरा शनिवार भी है)
  • 28 दिसंबर | पूरे देश में रविवार की छुट्टी
  • 30 दिसंबर | U Kiang Nangbah पुण्यतिथि, शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 दिसंबर | New Year’s Eve / Imoinu Iratpa, आईजोल और इम्फाल में बैंक बंद रहेंगे।
ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख