return to news
  1. Shubhanshu Shukla की 18 दिन बाद स्पेस से वापसी, बने ISS पर जाने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री, क्यों अहम है यह उपलब्धि?

ट्रेंडिंग न्यूज़

Shubhanshu Shukla की 18 दिन बाद स्पेस से वापसी, बने ISS पर जाने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री, क्यों अहम है यह उपलब्धि?

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 15, 2025, 16:52 IST

सारांश

Shubhanshu Shukla returns from space: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 39 साल के भारतीय वायुसेना अधिकारी और टेस्ट पायलट हैं। उन्होंने अपना पहला अंतरिक्ष सफर Axiom-4 मिशन के तहत पूरा किया। यह एक कमर्शियल मिशन था, जिसमें ISRO और NASA का सहयोग रहा।

Shubhanshu Shukla

Shubhanshu Shukla ISS पर जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

Shubhanshu Shukla returns from ISS: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 18 दिन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर बिताने के बाद धरती पर लौट आए हैं। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए 22.5 घंटे की यात्रा के बाद शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर वापसी हुई। वे ISS का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री हैं। ISS से अपने विदाई पर शुक्ला ने कहा कि अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की आगे की यात्रा भले ही कठिन हो, लेकिन इसकी शुरुआत हो चुकी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Shubhanshu Shukla का Axiom-4 मिशन के तहत पहला अंतरिक्ष सफर

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, 39 साल के भारतीय वायुसेना अधिकारी और टेस्ट पायलट हैं। उन्होंने अपना पहला अंतरिक्ष सफर Axiom-4 मिशन के तहत पूरा किया। यह एक कमर्शियल मिशन था, जिसमें ISRO और NASA का सहयोग रहा, और इसे Axiom Space ने संचालित किया।

PM मोदी ने किया स्वागत

स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान के प्रशांत महासागर में उतरने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुक्ला का स्वागत किया। उन्होंने कहा, "मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, वे अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है।

भारत के लिए क्यों अहम है यह उपलब्धि?

यह यात्रा भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि शुभांशु शुक्ला ISS पर जाने वाले पहले भारतीय बने। साथ ही, वे राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय भी हैं। राकेश शर्मा ने 1984 में भारत का नाम अंतरिक्ष में दर्ज कराया था। भारतीय वायुसेना के 39 वर्षीय अधिकारी शुभांशु शुक्ला ने ISS पर 18 दिन बिताए। इस दौरान उन्होंने 310 से अधिक बार पृथ्वी की परिक्रमा की और लगभग 1.3 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय की।

Shubhanshu Shukla ने पूरे किए ISRO के ये प्रयोग

अपने इस ऐतिहासिक मिशन के दौरान शुक्ला ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा सौंपे गए सभी सात माइक्रोग्रैविटी प्रयोग सफलतापूर्वक पूरे किए। इन प्रयोगों में मांसपेशियों की मरम्मत, टार्डीग्रेड्स (सूक्ष्म जीव), बीज अंकुरण, शैवाल की खेती, फसल की सहनशीलता, रेडिएशन के प्रभाव और मानव शरीर पर अंतरिक्ष के असर से जुड़े अध्ययन शामिल थे। यह सारे प्रयोग भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख