पर्सनल फाइनेंस
.png)
4 min read | अपडेटेड September 29, 2026, 13:18 IST
सारांश
म्यूचुअल फंड इनवेस्टर्स के लिए निवेश के 3 नए विकल्प खुले हैं। वाइटओक कैपिटल स्मॉल कैप एक्टिव एफओएफ, मिराए एसेट लाइफ साइकिल फंड 2056 और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल कॉन्ट्रा फंड 28 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक खुले रहेंगे।

म्यूचुअल फंड कंपनियों ने इनवेस्टर्स के लिए 3 नए NFO बाजार में उतारे हैं।
म्यूचुअल फंड में इनवेस्ट करने वाले लोगों के लिए एक साथ तीन नए NFO में दांव लगाने का मौका मिल रहा है। वाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड, मिराए एसेट म्यूचुअल फंड और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने अपनी नई स्कीम्स मार्केट में उतारी हैं। ये तीनों ही नए NFO 28 सितंबर 2026 से इनवेस्टर्स की बोली के लिए खुल चुके हैं और 12 अक्टूबर 2026 तक बंद होंगे। अलग अलग इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी और गोल वाली इन योजनाओं के जरिए इनवेस्टर्स अपने पोर्टफोलियो को नया आकार दे सकते हैं।
वाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड ने 'वाइटओक कैपिटल डाइवर्सिफाइड इक्विटी स्मॉल कैप एक्टिव एफओएफ' स्कीम लॉन्च की है। यह एक ओपन एंडेड फंड ऑफ फंड योजना है, जो मुख्य रूप से इक्विटी ओरिएंटेड स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम्स की यूनिट्स में इनवेस्ट करेगी। इस स्कीम में कोई भी एंट्री लोड नहीं लगेगा। इसमें अलॉटमेंट की तारीख से 1 साल के भीतर यूनिट्स रिडीम या स्विच आउट करने पर 1.00% का एग्जिट लोड देना होगा, जबकि 1 साल के बाद रिडीम करने पर कोई एग्जिट लोड नहीं लगेगा।
इस फंड में मिनिमम इनवेस्टमेंट अमाउंट 500 रुपये रखा गया है और इसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में इनवेस्ट किया जा सकता है। इस योजना का परफॉर्मेंस निफ्टी स्मॉलकैप 250 TRI के आधार पर आंका जाएगा। आशीष अग्रवाल, भाविन पटाडिया और निकुंज संपत इस स्कीम के फंड मैनेजर हैं। इस स्कीम का मुख्य इनवेस्टमेंट ऑब्जेक्टिव स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम्स में इनवेस्ट करके लंबे समय में कैपिटल एप्रिसिएशन हासिल करना है।
मिराए एसेट म्यूचुअल फंड ने 'मिराए एसेट लाइफ साइकिल फंड 2056' नाम से एक ओपन एंडेड स्कीम पेश की है। यह प्री-डिटरमाइंड मैच्योरिटी और ग्लाइड पाथ वाली एक गोल बेस्ड इनवेस्टिंग स्कीम है। इस NFO में भी कोई एंट्री लोड लागू नहीं होगा। इसमें अलॉटमेंट की तारीख से 1 साल के भीतर रिडीम करने पर 3%, 1 से 2 साल के बीच रिडीम करने पर 2% और 2 से 3 साल के बीच रिडीम करने पर 1% का एग्जिट लोड लगेगा। हालांकि 3 साल के बाद निकासी पर एग्जिट लोड शून्य हो जाएगा।
रेगुलर प्लान से डायरेक्ट प्लान या डायरेक्ट से रेगुलर में स्विच करने पर कोई एग्जिट लोड नहीं लगेगा। इस स्कीम में मिनिमम इनवेस्टमेंट 5,000 रुपये तय किया गया है। इसका परफॉर्मेंस निफ्टी 500 TRI के 65%, निफ्टी शॉर्ट ड्यूरेशन डेट इंडेक्स के 25%, सोने की डोमेस्टिक प्राइस के 7.5% और चांदी की डोमेस्टिक प्राइस के 2.5% के कॉम्बिनेशन पर आंका जाएगा। हर्षद बोरावाके इक्विटी, बसंत बाफना डेट और रितेश पटेल कमोडिटी सेग्मेंट को संभालेंगे। इसका मुख्य इनवेस्टमेंट ऑब्जेक्टिव इक्विटी, डेट, इनविट्स, गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ और कमोडिटी डेरिवेटिव्स में इनवेस्ट करके कैपिटल एप्रिसिएशन हासिल करना है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने 'आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल कॉन्ट्रा फंड' लॉन्च किया है। यह एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है जो कॉन्ट्रेरियन इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी का पालन करती है। इस NFO में कोई एंट्री लोड लागू नहीं है। अलॉटमेंट के 1 महीने के भीतर रिडीम या स्विच आउट करने पर 1% का एग्जिट लोड लगेगा, जबकि 1 महीने के बाद कोई एग्जिट लोड नहीं देना होगा।
इस स्कीम में मिनिमम इनवेस्टमेंट अमाउंट 1,000 रुपये रखा गया है और इसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में इनवेस्ट किया जा सकता है। इसका परफॉर्मेंस निफ्टी 500 टीआरआई के आधार पर आंका जाएगा। संकरण नरेन, धर्मेश कक्कड़, साक्षात गोयल और गौरव चिकाने इस स्कीम के फंड मैनेजर बनाए गए हैं। इस फंड का मुख्य इनवेस्टमेंट ऑब्जेक्टिव कॉन्ट्रेरियन इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी का पालन करते हुए इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट्स में इनवेस्ट करके लंबे समय में कैपिटल एप्रिसिएशन हासिल करना है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख