return to news
  1. Tatkaal passport: 7 दिन के अंदर मिलेगा पासपोर्ट, ऑनलाइन, ऑफलाइन तरीके से ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

पर्सनल फाइनेंस

Tatkaal passport: 7 दिन के अंदर मिलेगा पासपोर्ट, ऑनलाइन, ऑफलाइन तरीके से ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

Upstox

4 min read | अपडेटेड June 12, 2025, 12:54 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Tatkaal passport: आप तत्काल पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन या अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसमें आपका पासपोर्ट बहुत कम समय (2 से 3 दिन में) में बन जाता है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें जल्दी विदेश यात्रा करनी हो।

Tatkaal passport

Tatkaal passport: आप तत्काल पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन या अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Tatkaal passport: कई बार हमें इमरजेंसी होने पर तत्काल पासपोर्ट की जरूरत होती है, लेकिन इसकी प्रक्रिया इतनी जटिल है कि इसमें 30 से 45 दिन तक का समय लग जाता है। इस स्थिति में आप तत्काल पासपोर्ट सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली इस सर्विस के जरिए कम समय में ही पासपोर्ट हासिल किया जा सकता है। इसके लिए आप पासपोर्ट सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन या अपने निकटतम पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आमतौर पर 7 दिनों के अंदर पासपोर्ट मिल जाता है (यदि सभी वेरिफिकेशन पूरे हो जाएं)। कहीं-कहीं पहले पुलिस वेरिफिकेशन होता है, कहीं बाद में। इस सर्विस में सामान्य प्रक्रिया के मुकाबले अधिक शुल्क लगता है। लेकिन इसकी मदद से आप किसी मुश्किल समय में तुरंत ट्रैवल प्लान कर सकते हैं।

Tatkaal passport के लिए कैसे करें अप्लाई?

आप तत्काल पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन या अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसमें आपका पासपोर्ट बहुत कम समय में बन जाता है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें जल्दी विदेश यात्रा करनी हो।

पासपोर्ट जल्दी देने के लिए कुछ मामलों में पुलिस वेरिफिकेशन बाद में किया जाता है। इस सर्विस के लिए ज्यादा फीस ली जाती है। देश भर में कई PSK (पासपोर्ट सेवा केंद्र) हैं जहां यह सुविधा मिलती है।

Tatkaal passport में कितना लगता है शुल्क?

यहां तत्काल पासपोर्ट में लगने वाली फीस की पूरी जानकारी दी गई है।

सेवाशुल्क (₹)वैधतापेज
नाबालिगों के लिए नया पासपोर्ट/रिइश्यू (36 पेज)3,0005 वर्ष36 पेज
वयस्कों के लिए नया पासपोर्ट/रिइश्यू (36 पेज)3,50010 वर्ष (नाबालिगों के लिए 5 वर्ष)36 पेज
वयस्कों के लिए पासपोर्ट/रिइशू (60 पेज)4,00010 वर्ष60 पेज
खो जाने, खराब होने या चोरी होने पर रिप्लेसमेंट (36 पेज)5,000शेष वैलिडिटी या 10 वर्ष तक36 पेज
खो जाने, खराब होने या चोरी होने पर रिप्लेसमेंट (60 पेज)5,500शेष वैलिडिटी या 10 वर्ष तक60 पेज
ECR हटाने/विवरण बदलने के लिए रिप्लेसमेंट (36 पेज)3,500मूल पासपोर्ट की वैलिडिटी36 पेज
ECR हटाने/विवरण बदलने के लिए रिप्लेसमेंट (60 पेज)4,000मूल पासपोर्ट की वैलिडिटी60 पेज
नाबालिगों के लिए ECR हटाने/विवरण बदलने के लिए रिप्लेसमेंट (36 पेज)3,000मूल पासपोर्ट की वैलिडिटी36 पेज

Tatkaal passport के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अप्लाई करते समय मान्य दस्तावेजों की लिस्ट में से कोई 3 दस्तावेज देने होंगे। इसके अलावा, अगर आपकी उम्र 18 साल से कम है तो लिस्ट में दिए गए नंबर 1 से 6 के बीच से कोई 2 दस्तावेज देने होंगे। केंद्र सरकार के पासपोर्ट सेवा पोर्टल के अनुसार ये दस्तावेज स्वीकार किए जाएंगे।

  • आधार कार्ड (UIDAI द्वारा जारी पूर्ण/ई-आधार)
  • पैन कार्ड
  • स्टूडेंट ID कार्ड
  • जन्म प्रमाणपत्र
  • राशन कार्ड
  • पुराना पासपोर्ट (अगर रिइश्यू करवा रहे हों)
  • वोटर ID
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • बैंक पासबुक (फोटो सहित)
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पेंशन डॉक्युमेंट
  • सरकारी सेवा पहचान पत्र।

Tatkaal passport के लिए कौन पात्र नहीं हैं?

कई ऐसे लोग हैं, जो तत्काल पासपोर्ट के लिए अप्लाई नहीं कर सकते। अगर आपका पासपोर्ट बहुत ज्यादा खराब हो गया है, आपने नाम में बड़ा बदलाव किया है या आप जम्मू-कश्मीर या नागालैंड के नागरिक हैं तो इसके लिए अप्लाई नहीं कर सकते।

इसके अलावा, जिनका पासपोर्ट खो गया है, जिन्होंने प्राकृतिककरण से नागरिकता पाई है, भारतीय और विदेशी माता-पिता द्वारा गोद लिए गए बच्चे या सिंगल पेरेंट के साथ रहने वाले नाबालिग बच्चे भी इसके लिए अप्लाई नहीं कर सकते। इससे जुड़ी अन्य सभी शर्तें पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर दी गई हैं।

Tatkaal passport के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • Passport Seva Portal पर जाएं और रजिस्ट्रेशन करें।
  • ‘Apply for Fresh/Reissue Passport’ पर क्लिक करें और Tatkaal सेवा चुनें।
  • फॉर्म भरें और ऑनलाइन फीस भरें।
  • नजदीकी PSK में अपॉइंटमेंट बुक करें।
  • तय दिन पर PSK जाकर दस्तावेज जमा करें।

नोट: आप तत्काल पासपोर्ट शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।

Tatkaal passport के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया

  • नजदीकी PSK या जिला पासपोर्ट कार्यालय से फॉर्म लें या वेबसाइट से डाउनलोड करें।
  • Tatkaal विकल्प चुनें।
  • अधिकृत बैंक में फीस भरें।
  • रसीद और दस्तावेज PSK/DPC में जमा करें।
  • अपॉइंटमेंट के दिन जाकर वेरिफिकेशन करवाएं।
ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख