return to news
  1. SSY, SCSS में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, लेकिन निवेश से पहले समझ लें ये जरूरी बातें

पर्सनल फाइनेंस

SSY, SCSS में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, लेकिन निवेश से पहले समझ लें ये जरूरी बातें

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 06, 2026, 19:12 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Sukanya Samriddhi Yojana खास तौर पर बेटियों के लिए बनाई गई स्कीम है। इसमें 10 साल से कम उम्र की लड़की के नाम पर अकाउंट खोला जा सकता है, जिसे पोस्ट ऑफिस या कुछ बैंकों में खोला जाता है। इस पर 8.2% सालाना ब्याज मिलता है।

SSY

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम खास तौर पर बुजुर्गों के लिए है।

भारत सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम की अप्रैल-जून 2026 तिमाही के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें कुछ योजनाओं पर अभी भी 8.2% का शानदार रिटर्न मिल रहा है। Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) बच्चों के भविष्य के लिए अच्छा विकल्प है। वहीं Senior Citizen Savings Scheme (SCSS) बुजुर्गों के लिए सुरक्षित और स्थिर इनकम देने वाली स्कीम है। इन दोनों ही योजनाओं की ब्याज दर 8.2% है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बता दें कि यह ब्याज कई बैंकों की मौजूदा FD रेट्स से भी अधिक है। अभी ज्यादातर बड़े बैंकों में 6.25% से 7.25% तक का ब्याज मिल रहा है। SSY या SCSS निवेश करने से पहले निवेशकों के लिए कुछ बातें समझना बेहद जरूरी है। यहां हमने विस्तार से इन योजनाओं के बारे में बताया है।

Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) क्या है?

Sukanya Samriddhi Yojana खास तौर पर बेटियों के लिए बनाई गई स्कीम है। इसमें 10 साल से कम उम्र की लड़की के नाम पर अकाउंट खोला जा सकता है, जिसे पोस्ट ऑफिस या कुछ बैंकों में खोला जाता है। इस पर 8.2% सालाना ब्याज मिलता है, जो हर साल कंपाउंड होता है। इस स्कीम में न्यूनतम ₹250 जमा करना जरूरी है और एक साल में अधिकतम ₹1.5 लाख तक निवेश किया जा सकता है।

SSY के नियम और एलिजिबिलिटी

इस स्कीम में सिर्फ भारत के निवासी ही निवेश कर सकते हैं। माता-पिता या कानूनी अभिभावक 10 साल से कम उम्र की बेटी के लिए अकाउंट खोल सकते हैं। एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों के लिए दो अकाउंट खोले जा सकते हैं।

अगर जुड़वा या तीन बेटियां एक साथ जन्म लेती हैं, तो दो से ज्यादा अकाउंट खोलने की अनुमति मिलती है, लेकिन इसके लिए प्रूफ देना होता है। हालांकि, अगर पहली डिलीवरी में ही एक से ज्यादा बेटियां हैं, तो यह छूट लागू नहीं होती। 18 साल की उम्र तक अकाउंट अभिभावक संभालता है, उसके बाद बेटी खुद इसे ऑपरेट कर सकती है। हर बेटी के नाम पर सिर्फ एक ही अकाउंट खोला जा सकता है।

Senior Citizen Savings Scheme (SCSS) क्या है?

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम खास तौर पर बुजुर्गों के लिए है, जो रिटायरमेंट के बाद स्टेबल इनकम चाहते हैं। इस स्कीम पर भी 8.2% सालाना ब्याज मिलता है, जो अप्रैल 2023 से लगातार बना हुआ है। इसमें आप एक बार में ₹1,000 के मल्टीपल में पैसा जमा कर सकते हैं, और अधिकतम ₹30 लाख तक निवेश कर सकते हैं।

SCSS के नियम और एलिजिबिलिटी

इस स्कीम में सिर्फ भारत के लोग ही निवेश कर सकते हैं। 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग इसमें अकाउंट खोल सकते हैं। 55 से 60 साल के बीच के लोग, अगर रिटायर हो चुके हैं, तो रिटायरमेंट बेनिफिट्स मिलने के 3 महीने के अंदर अकाउंट खोलकर इसमें निवेश कर सकते हैं।

Defence services (सिविलियन छोड़कर) से रिटायर लोग 50 साल की उम्र के बाद भी इसमें अकाउंट खोल सकते हैं, कुछ शर्तों के साथ। इसके अलावा, अगर किसी सरकारी कर्मचारी की 50 साल के बाद नौकरी के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो उसका पार्टनर भी इस स्कीम में अकाउंट खोल सकता है।

अगला लेख