return to news
  1. SEBI का Verified App Label: निवेशकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने की नई पहल

पर्सनल फाइनेंस

SEBI का Verified App Label: निवेशकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने की नई पहल

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 27, 2026, 17:52 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

SEBI के चेयरमैन Tuhin Kanta Pandey ने इस पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे ऑनलाइन स्कैम्स बढ़ रहे हैं और ज्यादा चालाक हो रहे हैं, ऐसे में यह नया सिस्टम निवेशकों को सुरक्षित तरीके से सही ऐप चुनने में मदद करेगा।

SEBI

SEBI के चेयरमैन Tuhin Kanta Pandey ने इस पहल की घोषणा की।

Verified App Label: इनवेस्टमेंट के नाम पर ऑनलाइन फ्रॉड के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। इस बीच इसे रोकने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, SEBI ने Verified App Label इनिशिएटिव लॉन्च किया है। इसका मकसद निवेशकों को असली और नकली ऐप्स के बीच फर्क समझने में मदद करना है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

SEBI के चेयरमैन ने किया ऐलान

SEBI के चेयरमैन Tuhin Kanta Pandey ने इस पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे ऑनलाइन स्कैम्स बढ़ रहे हैं और ज्यादा चालाक हो रहे हैं, ऐसे में यह नया सिस्टम निवेशकों को सुरक्षित तरीके से सही ऐप चुनने में मदद करेगा।

इस नए सिस्टम के तहत, जो ऐप्स SEBI में रजिस्टर्ड इंटरमीडियरी (जैसे स्टॉकब्रोकर आदि) द्वारा चलाए जा रहे हैं, उन्हें Google Play Store पर एक “Verified Badge” मिलेगा। इस बैज को देखकर यूजर तुरंत समझ जाएगा कि यह ऐप असली है और किसी रजिस्टर्ड संस्था से जुड़ा हुआ है। इससे फर्जी ऐप्स से बचना आसान हो जाएगा।

Google के साथ साझेदारी

यह पहल SEBI और Google के बीच एक बड़ी साझेदारी का हिस्सा है। Google Play के MD Aditya Swamy ने कहा कि यह एक यूनिक पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप है, जिसका मकसद निवेशकों की सुरक्षा बढ़ाना है। आगे भी ऐसे कदम उठाने पर दोनों साथ काम करेंगे।

शुरुआत में किन ऐप्स पर लागू होगा

फिलहाल, यह Verified Badge करीब 600 से ज्यादा स्टॉकब्रोकर ऐप्स पर लागू किया जाएगा, जो SEBI में रजिस्टर्ड हैं। आने वाले समय में इसे अन्य वित्तीय इंटरमीडियरी ऐप्स तक भी बढ़ाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षा मिल सके। यह पहल SEBI की बड़ी एंटी-फ्रॉड रणनीति का एक हिस्सा है। SEBI अब तक 1.3 लाख से ज्यादा भ्रामक निवेश पोस्ट्स हटाने के लिए फ्लैग कर चुका है करीब 66 फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स की पहचान कर कार्रवाई की गई है

इसके अलावा, एक नया API-बेस्ड सिस्टम भी लागू किया गया है, जिससे सिर्फ वेरिफाइड इंटरमीडियरी ही Google और Amazon जैसे प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन दे पाएंगे। इससे फर्जी विज्ञापनों पर रोक लगेगी।

निवेशकों को जागरूक करना भी जरूरी

SEBI का मानना है कि सिर्फ फीचर लाना काफी नहीं है, लोगों को उसके बारे में जानकारी भी होनी चाहिए। इसलिए अब एक Investor अवेयरनेस कैंपेन भी चलाया जाएगा, ताकि लोग वेरिफाइड बैज को पहचानें और उसकी अहमियत समझें।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख