return to news
  1. PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त जारी होने की तारीख कन्फर्म, सरकार ने बता दिया कब मिलेंगे ₹2000

पर्सनल फाइनेंस

PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त जारी होने की तारीख कन्फर्म, सरकार ने बता दिया कब मिलेंगे ₹2000

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 10, 2026, 15:00 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

PM Kisan Yojana: 13 मार्च को पीएम मोदी असम के कोकराझार में जाने वाले हैं और इस दौरान वे कई सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि इसी दौरान 22वीं किस्त जारी करने की घोषणा हो सकती है।

PM Kisan

PM Kisan: किसानों को हर चार महीने में ₹2000 की किस्त मिलती है।

PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसाम सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान हो गया है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय ने आज बताया कि किसानों के खाते में 13 मार्च 2026 को 22वीं किस्त की रकम जमा कर दी जाएगी। इसके तहत पात्र हर किसान के अकाउंट में 2000 रुपये डिपॉजिट किए जाएंगे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सहकारिता मंत्रालय ने दी जानकारी

भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, "सहकार से समृद्धि की ओर सशक्त कदम, 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में सीधे जारी की जाएगी।"

इसमें आगे बताया गया है, "इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 की वित्तीय सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें बीज, उर्वरक, उपकरण एवं अन्य कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलती है।"

इसमें आगे लिखा है, "पीएम-किसान योजना और सशक्त सहकारिता तंत्र मिलकर किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रहे हैं और “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार कर रहे हैं।"

पीएम मोदी असम में सरकारी कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

बता दें कि 13 मार्च को पीएम मोदी असम के कोकराझार में जाने वाले हैं और इस दौरान वे कई सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि इसी दौरान 22वीं किस्त जारी करने की घोषणा हो सकती है। बता दें कि इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर में इस योजना की 21वीं किस्त जारी की थी। किसान अब 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें उन्हें ₹2,000 मिलेंगे।

क्या है PM Kisan Samman Nidhi योजना?

PM Kisan Samman Nidhi योजना के तहत किसानों को हर चार महीने में ₹2000 की किस्त मिलती है। यह किस्तें अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के बीच जारी की जाती हैं। इस तरह साल में हर किसान को कुल 6000 रुपये दिए जाते हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख