return to news
  1. PM-Kisan 22nd Installment: 13 मार्च को किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये, लेकिन इस लिस्ट में नाम होना जरूरी

पर्सनल फाइनेंस

PM-Kisan 22nd Installment: 13 मार्च को किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये, लेकिन इस लिस्ट में नाम होना जरूरी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 11, 2026, 17:19 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

PM-Kisan: इस योजना के तहत देश के हर पात्र किसान को 3 किस्तों में साल में कुल 6000 रुपये जारी किए जाते हैं। इसके पहले 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी। किसान ऑफिशियल वेबसाइट से अपना PM-Kisan किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

PM Kisan

PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वीं किस्त डिजिटली ट्रांसफर करेंगे।

PM-Kisan Samman Nidhi: 13 मार्च को देशभर के करोड़ो किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत इस दिन किसानों के खाते में 2000 रुपये डाले जाएंगे। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वीं किस्त डिजिटली ट्रांसफर करेंगे, जिससे 9.32 करोड़ किसानों को करीब 19,000 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह ट्रांसफर असम के गुवाहाटी से होगा। बता दें कि इस योजना के तहत देश के हर पात्र किसान को 3 किस्तों में साल में कुल 6000 रुपये जारी किए जाते हैं। इसके पहले 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम होना जरूरी

आपको यह पता होना चाहिए कि पीएम किसान का पैसा उन्हीं किसानों के खाते में जाएगा जिनका नाम सरकार द्वारा जारी बेनिफिशियरी लिस्ट में शामिल होता है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप एक बार लिस्ट चेक कर लें ताकि यह कन्फर्म हो जाए कि आपको पैसे मिलेंगे या नहीं। यह काम आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं जिसका यहां तरीका बताया गया है।

ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम

  • ऑफिशियल PM-KISAN पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर।
  • होमपेज पर “बेनिफिशियरी लिस्ट” ऑप्शन पर क्लिक करके।
  • राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद “Get Report” पर क्लिक करके।

पोर्टल पर गांव के हिसाब से बेनिफिशियरी की लिस्ट दिखेगी। किसान अपना नाम सर्च करके कन्फर्म कर सकते हैं कि वे आने वाली इंस्टॉलमेंट पाने के लिए एलिजिबल हैं या नहीं।

PM-Kisan की 22वीं किस्त का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें

किसान ऑफिशियल वेबसाइट से अपना PM-Kisan किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं। यहां इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

  • ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • "Farmers Corner" सेक्शन पर जाएं।
  • "Know Your Status" पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें। CAPTCHA कोड भरें और "Get Data" पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर PM-Kisan पेमेंट हिस्ट्री, पिछली किस्त क्रेडिट होने की तारीख और पेंडिंग स्टेटस दिखेगा।

नवंबर 2025 में जारी हुए थे 18,000 करोड़ रुपये

कृषि मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने PTI को बताया, "PM 13 मार्च को गुवाहाटी से PM-किसान की 22वीं किश्त जारी करेंगे।" फरवरी 2025 में 9.8 करोड़ किसानों को 22000 करोड़ रुपये की 19वीं किस्त जारी की गई, इसके बाद अगस्त 2025 में 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की 20वीं किस्त और नवंबर 2025 में 9 करोड़ किसानों को 18,000 करोड़ रुपये की 21वीं किस्त जारी की गई। 21वीं किस्त तक कुल मिलाकर लगभग 4.09 लाख करोड़ रुपये दिए जाने के साथ PM-किसान कृषि क्षेत्र के लिए सरकार के प्रमुख डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर प्रोग्राम में से एक बना हुआ है।

अगला लेख