return to news
  1. Employees' State Insurance Scheme: ESI योजना से जनवरी में जुड़े 18.19 लाख नए कर्मचारी, करीब 50% युवा

पर्सनल फाइनेंस

Employees' State Insurance Scheme: ESI योजना से जनवरी में जुड़े 18.19 लाख नए कर्मचारी, करीब 50% युवा

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 25, 2025, 09:33 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Employees' State Insurance Scheme: सरकार की इस सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत कर्मचारियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े फायदे मिलते हैं। कर्मचारी राज्य बीमा योजना से बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के जुड़ने से आर्थिक बेनिफिट्स को लेकर बढ़ती जागरूकता और समावेशी विकास के संकेत मिलते हैं।

सरकार का कहना है कि सामाजिक सुरक्षा से हर तबके को जोड़ने की प्रतिबद्धता दिखाते हैं आंकड़े।

सरकार का कहना है कि सामाजिक सुरक्षा से हर तबके को जोड़ने की प्रतिबद्धता दिखाते हैं आंकड़े।

Employees' State Insurance Scheme: सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने पर केंद्रित कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत जनवरी, 2025 में 18.19 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा गया है।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के ने इससे जुड़ा प्रविजनल पेरोल डेटा जारी किया है। इस डेटा के मुताबिक जनवरी के महीने में इस सामाजिक सुरक्षा योजना से 27,805 नए संस्थानों को जोड़ा गया है जिससे ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा मिला है।

डेटा के मुताबिक दिसंबर 2024 की तुलना में जनवरी 2025 में करीब 7% ज्यादा कर्मचारियों के नए रजिस्ट्रेशन हुए हैं। दिसंबर में यह संख्या 17 लाख थी जो जनवरी में 18.19 लाख पर पहुंच गई है। वहीं, पिछले साल जनवरी 2024 की बात करें तो नए कर्मचारियों के रजिस्ट्रेशन में 2.34% की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले साल यह संख्या 17.77 लाख थी।

वहीं, नए संस्थानों के मामले में 36.56% बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिसंबर में 20,360 नए संस्थानों का रजिस्ट्रेशन किया गया है जबकि जनवरी में यह संख्या 27,805 रही है।

इसके अलावा डेटा में यह भी सामने आया है कि कुल नए कर्मचारियों में से 8.67 लाख यानी 47.66% कर्मचारी 25 साल तक के आयुवर्ग के थे। इससे युवाओं के बीच उन्हें मिलने वाले बिनिफिट्स के बारे में जागरूकता का पता चलता है।

वहीं, डेटा के मुताबिक जनवरी के महीने में 3.65 लाख महिला सदस्यों का नेट एनरोलमेंट हुआ है जबकि 85 ट्रांसजेंडर्स को भी इस सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ा गया है। केंद्रीय मंत्रालय का कहना है कि इससे पता चलता है कि सरकार की ओर से समावेशी विकास के लिए उठाए गए कदम सकारात्मक संकेत दे रहे हैं।

क्या है योजना?

ESI योजना के तहत कर्मचारियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े फायदे मिलते हैं। कर्मचारियों को इसमें सिर्फ 0.75% योगदान देना होता है जबकि ऐसे दिहाड़ी मजदूर जिन्हें दिन में सिर्फ ₹176 मिलते हैं, उन्हें कोई योगदान नहीं देना होता है।

क्या बेनिफिट्स मिलते हैं?

नौकरी में रहते हुए कर्मचारी की मृत्यु होने पर नॉमिनी को राशि मिल जाती है। कर्मचारी की नौकरी अगर एक साल से कम है तो EPF अकाउंट में मौजूद औसत के बराबर राशि मिल जाती है।

यह औसत राशि ₹50 हजार से ज्यादा होने पर नॉमिनी को ₹50 हजार प्लस ₹50 हजार की औसत से अधिक का 40% लेकिन एक लाख से कम मिल जाता है।

EPF योजना 1952 के तहत EPF सदस्य की ओर से एक नॉमिनी घोषित किया जाता है। ऐसा नहीं होने पर किसी बीमा की राशि को परिवार के सदस्यों के बीच बराबर राशि में बांट दिया जाता है।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख