return to news
  1. होटल-रेस्टोरेंट्स में “LPG चार्ज” वसूलना गलत, CCPA ने जारी की सख्त चेतावनी

पर्सनल फाइनेंस

होटल-रेस्टोरेंट्स में “LPG चार्ज” वसूलना गलत, CCPA ने जारी की सख्त चेतावनी

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 26, 2026, 11:23 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

CCPA को नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन और मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए कई शिकायतें मिली थीं कि कुछ होटल खाने की कीमत और टैक्स के अलावा अलग से गैस या फ्यूल के नाम पर पैसे ले रहे हैं। इसके चलते कई ग्राहकों को ज्यादा पैसा देना पड़ रहा है।

restaurant bill

अगर होटल और रेस्टोरेंट्स ऐसा करते हैं तो आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं।

अब होटल और रेस्टोरेंट्स LPG चार्ज, गैस चार्ज या फ्यूल चार्ज के नाम पर आपसे एक्स्ट्रा पैसे नहीं वसूल सकते। दरअसल, सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने इसे लेकर एक निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इस तरह से एक्स्ट्रा पैसे लेना कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, 2019 के तहत गलत है। अगर होटल और रेस्टोरेंट्स ऐसा करते हैं तो आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्यों जारी किया गया यह निर्देश

CCPA को नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन और मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए कई शिकायतें मिली थीं कि कुछ होटल खाने की कीमत और टैक्स के अलावा अलग से गैस या फ्यूल के नाम पर पैसे ले रहे हैं। इसके चलते कई ग्राहकों को ज्यादा पैसा देना पड़ रहा है।

अथॉरिटी ने साफ कहा है कि LPG, बिजली, फ्यूल जैसे खर्चे होटल के बिजनेस का हिस्सा होते हैं, इसलिए इन्हें अलग से चार्ज नहीं किया जा सकता। इन खर्चों को मेन्यू की कीमत में ही शामिल करना होगा। अलग से जबरदस्ती वसूलना कानून के खिलाफ है।

क्या कहता है नियम

नए नियम के अनुसार मेन्यू में जो कीमत लिखी है वही फाइनल मानी जाएगी। उसके ऊपर सिर्फ टैक्स ही अलग से जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा कोई भी चार्ज तभी लिया जा सकता है जब ग्राहक अपनी मर्जी से देना चाहे, उसे मजबूर नहीं किया जा सकता।

ये रहा हेल्पलाइन नंबर

अगर किसी होटल या रेस्टोरेंट में ऐसा चार्ज लगाया जाता है, तो ग्राहक उसे हटाने के लिए कह सकता है। अगर होटल मना करता है, तो ग्राहक शिकायत कर सकता है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1915 पर कॉल किया जा सकता है। वहीं NCH ऐप पर, e-Jagriti पोर्टल पर या सीधे CCPA को भी शिकायत किया जा सकता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख