return to news
  1. शेयर मार्केट में जारी उठापटक के बीच जानिए क्यों गोल्ड फंड्स की ओर भाग रहे हैं निवेशक?

पर्सनल फाइनेंस

शेयर मार्केट में जारी उठापटक के बीच जानिए क्यों गोल्ड फंड्स की ओर भाग रहे हैं निवेशक?

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 18, 2026, 15:11 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते युद्ध के तनाव की वजह से शेयर मार्केट में भारी उठापटक देखी जा रही है, लेकिन इस माहौल में सोना निवेशकों के लिए ढाल बनकर उभरा है। पिछले एक महीने में घरेलू मार्केट में सोने के दाम 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए हैं।

gold-investing-in-2026march

जियोपॉलिटिकल तनाव और मार्केट की गिरावट के बीच सोना निवेशकों का सबसे भरोसेमंद साथी बना हुआ है।

आज यानी 18 मार्च को कमोडिटी मार्केट में सोने की कीमतों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। एमसीएक्स (MCX) पर सोने का भाव ₹1,55,449 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय से मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। जब भी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव आता है या दुनिया के किसी हिस्से में तनाव बढ़ता है, तब निवेशक अपना पैसा सुरक्षित रखने के लिए सोने की ओर भागते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

गोल्ड ईटीएफ पर निवेशकों का बढ़ा भरोसा

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया यानी एम्फी (AMFI) के ताजा डेटा से बहुत चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। फरवरी 2026 में गोल्ड ईटीएफ फंड्स का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी एयूएम (AUM) 1.83 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अगर इसकी तुलना फरवरी 2025 से करें, तो इसमें 165 पर्सेंट की बहुत बड़ी ग्रोथ देखी गई है। आंकड़ों से साफ पता चलता है कि भारतीय निवेशक अब पारंपरिक सोने के बजाय डिजिटल और म्यूचुअल फंड के जरिए सोने में पैसा लगाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हालांकि जनवरी में भारी प्रॉफिट बुकिंग हुई थी, जिसकी वजह से फरवरी में महीने-दर-महीने के आधार पर एयूएम में थोड़ी कमी आई है।

इन गोल्ड ईटीएफ ने कराई छप्परफाड़ कमाई

सोने की कीमतों में आई इस तेजी का सबसे ज्यादा फायदा गोल्ड ईटीएफ (ETF) में निवेश करने वालों को मिला है। ईटीएफ स्क्रीनर के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक साल में इन फंड्स ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड ईटीएफ ने सबसे ज्यादा 80.40 पर्सेंट का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं जीरोधा गोल्ड ईटीएफ भी 80.29 पर्सेंट के रिटर्न के साथ टॉप पर बना हुआ है। एसबीआई गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड स्कीम ने 79.99 पर्सेंट और निप्पॉन इंडिया ईटीएफ गोल्ड बीईएस ने 79.88 पर्सेंट का मुनाफा कराया है। इसके अलावा मिराए एसेट गोल्ड ईटीएफ ने 79.89 पर्सेंट, एचडीएफसी गोल्ड ईटीएफ ने 79.48 पर्सेंट, ग्रो गोल्ड ईटीएफ ने 79.14 पर्सेंट और टाटा गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ने 77.50 पर्सेंट का रिटर्न देकर निवेशकों की चांदी कर दी है।

रिस्क कम करने का सबसे अच्छा जरिया

जब भी मार्केट क्रैश होता है या दुनिया में कोई बड़ा संकट आता है, तो निवेशक अक्सर शेयर बेचकर सोना खरीदना शुरू कर देते हैं। सोना आमतौर पर पोर्टफोलियो को बैलेंस करने का काम करता है क्योंकि इसका शेयर मार्केट के साथ सीधा संबंध नहीं होता। ऐतिहासिक रूप से देखा गया है कि जब शेयर बाजार गिरता है, तब सोने की कीमतें अक्सर बढ़ती हैं। यह उन लोगों के लिए बहुत काम आता है जो अपने इन्वेस्टमेंट पर जोखिम को कम करना चाहते हैं। आज के अनिश्चित माहौल में सोना न सिर्फ स्टेबिलिटी दे रहा है, बल्कि महंगाई और मार्केट की गिरावट के खिलाफ एक मजबूत कवच का काम भी कर रहा है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख