return to news
  1. Fixed Deposit: अप्रैल 2026 में कहां मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज? PSU, प्राइवेट और SFB बैंकों की तुलना

पर्सनल फाइनेंस

Fixed Deposit: अप्रैल 2026 में कहां मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज? PSU, प्राइवेट और SFB बैंकों की तुलना

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 09, 2026, 19:19 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

FD उन निवेशकों के लिए बेहतर है, जो बाजार से जुड़ा रिस्क नहीं लेना चाहते और नियमित रिटर्न चाहते हैं। यहां हम जानेंगे कि PSU, प्राइवेट और स्मॉल फाइनेंस बैंक में FD पर कितना रिटर्न मिल रहा है।

Fixed Deposit

Fixed Deposit निवेश के सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक है।

Fixed Deposit: शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बीच कई निवेशकों की दिलचस्पी फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD की ओर बढ़ी है। यह निवेश का एक बेहद पॉपुलर और सुरक्षित विकल्प है। FD में निवेश करने पर रिटर्न पहले से तय होता है और निवेशक अपनी जरूरत के हिसाब से समय अवधि चुन सकते हैं। यह उन निवेशकों के लिए बेहतर है, जो बाजार से जुड़ा रिस्क नहीं लेना चाहते और नियमित रिटर्न चाहते हैं। यहां हम जानेंगे कि PSU, प्राइवेट और स्मॉल फाइनेंस बैंक में FD पर कितना रिटर्न मिल रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

प्राइवेट बैंक

अगर प्राइवेट बैंकों की बात करें, तो 3 साल की FD पर सबसे ज्यादा 7 फीसदी तक का ब्याज Yes Bank और IDFC First Bank में दिया जा रहा है। इसके अलावा बड़े बैंकों की बात करें तो HDFC Bank, ICICI Bank और Axis Bank में इस अवधि के लिए 6.45 फीसदी रिटर्न मिल रहा है। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक में ब्याज दर 6.40 फीसदी है। ये सभी ब्याज दरें 3 साल की अवधि के लिए हैं।

सरकारी बैंक

सरकारी बैंकों यानी PSU बैंकों में ब्याज दरें थोड़ी कम हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से ये निवेशकों के बीच भरोसेमंद माने जाते हैं। 3 साल की अवधि के लिए सबसे ज्यादा 6.30 फीसदी का ब्याज पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ऑफर कर रहा है। इसके अलावा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक में 3 साल की FD पर 6.25 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है।

Small Finance Banks

सबसे ज्यादा ब्याज दर Small Finance Banks दे रहे हैं, जो नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऊंचे रेट ऑफर करते हैं। Utkarsh Small Finance Bank और Jana Small Finance Bank 3 साल की FD पर 7.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इसके अलावा Suryoday Small Finance Bank और Bandhan Bank में इसी अवधि के लिए 7.25 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है।

यहां दी गई ब्याज दरें 8 अप्रैल 2026 तक के हैं। अगर आप निवेश का मन बना रहे हैं पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर, अवधि और शर्तों की तुलना करना जरूरी है, ताकि बेहतर रिटर्न मिल सके। ये सभी ब्याज दरें संबंधित बैंकों की वेबसाइट के अनुसार हैं और समय के साथ बदल सकती हैं।

अगला लेख