return to news
  1. GST rate cut: आम जनता को मिलने वाली है बड़ी राहत! रोजमर्रा के ये 21 सामान हो सकते हैं सस्ते

पर्सनल फाइनेंस

GST rate cut: आम जनता को मिलने वाली है बड़ी राहत! रोजमर्रा के ये 21 सामान हो सकते हैं सस्ते

Upstox

3 min read | अपडेटेड September 02, 2025, 16:56 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

GST में बदलाव से रोजमर्रा की जरूरतों के कई सामान, जो अभी 12% टैक्स स्लैब में आते हैं, उन्हें 5% स्लैब में लाया जाएगा। इसी तरह, जो सामान अभी 28% स्लैब में हैं, उन्हें 18% स्लैब में रखा जाएगा। इससे इनकी कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है।

GST

GST में सुधारों का सीधा फायदा मिडिल क्लास परिवारों को मिलेगा।

GST rate cut: सरकार इस दिवाली से नए GST सुधार लागू करने की योजना बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर इसकी घोषणा की थी। इन सुधारों का मुख्य उद्देश्य टैक्स स्ट्रक्चर को सरल और आसान बनाना है, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।

नए नियमों के तहत आगे सिर्फ दो टैक्स स्लैब होंगे। 5% टैक्स जरूरी और रोजमर्रा के सामान पर और 18% टैक्स सामान्य सामान और सेवाओं पर। लग्जरी और हानिकारक (सिन) सामान पर 40% टैक्स लगाया जाएगा। वर्तमान में चार स्लैब (5%, 12%, 18% और 28%) हैं, जिन्हें अब खत्म कर दिया जाएगा।

इस बदलाव से रोजमर्रा की जरूरतों के कई सामान, जो अभी 12% टैक्स स्लैब में आते हैं, उन्हें 5% स्लैब में लाया जाएगा। इसी तरह, जो सामान अभी 28% स्लैब में हैं, उन्हें 18% स्लैब में रखा जाएगा। इससे इनकी कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है।

दिवाली तक रोजमर्रा के ये सामान हो सकते हैं सस्ते

वस्तुपुरानी जीएसटी दरनई जीएसटी दर
दूध पाउडर12%5%
नूडल्स12%5%
तेल और वसा12%5%
चीनी12%5%
जैम12%5%
शहद12%5%
चॉकलेट12%5%
कन्फेक्शनरी12%5%
प्रोसेस्ड फूड12%5%
मिनरल वॉटर28%18%
सॉफ्ट ड्रिंक्स28%18%
फलों का रस28%18%
सब्जियों का रस28%18%
एसी28%18%
डिश वॉशर28%18%
एलईडी/एलसीडी टीवी28%18%
मोटर वाहन28%18%
मोटरसाइकिल28%18%
टायर28%18%
चिकित्सा सामग्री12%5%
चश्मे12%5%
जूते12%5%
मोमबत्तियाँ12%5%

(सोर्स: Bank of Baroda की रिपोर्ट)

दिवाली तक कई सामान सस्ते हो सकते हैं, जैसे आटा, दाल और पैक्ड फूड जैसे रोजमर्रा के खाने-पीने के सामान। इसके अलावा एसी, एलईडी/एलसीडी टीवी, डिशवॉशर, मोटर गाड़ियां और उनके पार्ट्स जैसे महंगे घरेलू और ड्यूरेबल प्रोडक्ट्स की कीमत भी कम हो सकती है।

इन सुधारों का सीधा फायदा मिडिल क्लास परिवारों को मिलेगा, क्योंकि उनके रोजमर्रा के खर्च में बचत होगी। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स और गाड़ियों के सेक्टर को भी इस सुधार से नई ताकत मिल सकती है, जिससे उनकी बिक्री में इजाफा हो सकता है। साथ ही, इस कदम से महंगाई पर भी काबू पाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।