return to news
  1. Gold: घर पर पड़ा सोना सिर्फ गहना नहीं, वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

पर्सनल फाइनेंस

Gold: घर पर पड़ा सोना सिर्फ गहना नहीं, वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 05, 2025, 17:51 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

सबसे पहला तरीका है सोने को निवेश के रूप में देखना। आमतौर पर लोग सोना सिर्फ गहने के रूप में खरीदते हैं, लेकिन उसके अलावा Gold ETF और Digital Gold जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। इन विकल्पों में चोरी का खतरा नहीं होता।

Gold

Gold jewellery: अगर आपको पैसों की जरूरत है, तो सोने पर लोन लेना एक आसान और अच्छा तरीका है।

Gold: आमतौर पर ज्यादातर लोगों के घर पर सोना रखा रहता है। दिवाली और धनतेरस पर कई लोग सोना खरीदते हैं। त्योहार खत्म होने के बाद यह सोना अक्सर घर में अलमारी या लॉकर में बंद रहता है। लेकिन यह सोना सिर्फ गहना नहीं बल्कि एक कीमती वित्तीय संपत्ति है। अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह आपकी बचत को मजबूत कर सकता है और मुश्किल समय में काम भी आ सकता है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सोने को किया जा सकता है निवेश

सबसे पहला तरीका है सोने को निवेश के रूप में देखना। आमतौर पर लोग सोना सिर्फ गहने के रूप में खरीदते हैं, लेकिन उसके अलावा Gold ETF और Digital Gold जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। इन विकल्पों में चोरी का खतरा नहीं होता और आप चाहें तो इसे आसानी से बेच भी सकते हैं। यह आपके निवेश पोर्टफोलियो में स्थिरता भी लाता है।

गोल्ड लोन

अगर आपको पैसों की जरूरत है, तो सोने पर लोन लेना एक आसान और अच्छा तरीका है। बैंक और NBFC सोना गिरवी रखकर उसकी कीमत का लगभग 75% से 85% तक लोन देते हैं। अच्छी बात यह है कि आपको सोना बेचना नहीं पड़ता। आप EMI चुकाकर उसे फिर वापस ले सकते हैं। यह तरीका खासकर तब काम आता है जब आपको तुरंत नकदी की जरूरत हो लेकिन आप गहने बेचकर भावनात्मक नुकसान नहीं चाहते।

Gold Monetisation Scheme

सरकार की गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम (GMS) भी एक अच्छा विकल्प है। इस योजना में आप अपना सोना बैंक में जमा कर सकते हैं। सोना जांचकर पिघलाया जाता है और आपके खाते में दर्ज हो जाता है। बदले में आपको लगभग 2.25% से 2.5% सालाना ब्याज मिलता है। समय पूरा होने पर आप सोना या पैसा वापस ले सकते हैं। हालांकि इस योजना में केवल 1 से 3 साल की ही जमा अवधि उपलब्ध है।

Gold Leasing

जो लोग सोना बेचना नहीं चाहते लेकिन उससे कमाई करना चाहते हैं, वे Gold Leasing का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स आपके सोने को ज्वेलर्स को काम के लिए देती हैं। इसके बदले आपको 2% से 5% तक सालाना रिटर्न मिलता है, वो भी सोने के रूप में। इससे आपका सोना बेकार पड़ा नहीं रहता और बिना बेचे ही कमाई कर देता है।

अगर आप सोना बेचने का सोच रहे हैं, तो समय का ध्यान रखना जरूरी है। खरीद के समय जो मेकिंग चार्ज दिए जाते हैं, वो बेचते समय आमतौर पर वापस नहीं मिलते। इसलिए तुरंत बेचने पर नुकसान हो सकता है। बाजार में सोने की कीमत बढ़ने का समय देखकर ही इसे बेचें।

घर पर पड़ा सोना उपयोग में लाकर आप अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत कर सकते हैं और सोने की असली कीमत समझ सकते हैं। सोना सुरक्षित भी रहता है, कीमती भी होता है और जरूरत पड़ने पर सहारा भी बनता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख