return to news
  1. Gold vs Silver: सोने के बाद अब चांदी ने भी भरी निवेशकों की झोली, 2025 में अब तक किसने दिया ज्यादा रिटर्न?

पर्सनल फाइनेंस

Gold vs Silver: सोने के बाद अब चांदी ने भी भरी निवेशकों की झोली, 2025 में अब तक किसने दिया ज्यादा रिटर्न?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 10, 2025, 13:12 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold & Silver Price: आज 10 जून को इंडिया बुलियन रेट्स के मुताबिक सोने की कीमत 320 रुपये घटकर 96960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इसके अलावा, चांदी की कीमत भी 460 रुपये कम होकर 107,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

Gold-Silver price

Gold-Silver price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 1,07,171 रुपये प्रति किलोग्राम के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई।

Gold vs Silver: सोने के बाद अब चांदी ने भी एक्शन दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ समय में चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 1,07,171 रुपये प्रति किलोग्राम के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई। हालांकि, दूसरी ओर सोने की कीमत में पिछले कुछ समय में कमजोरी देखने को मिली।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज 10 जून को इंडिया बुलियन रेट्स के मुताबिक सोने की कीमत 320 रुपये घटकर 96960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इसके अलावा, चांदी की कीमत भी 460 रुपये कम होकर 107,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

सोने-चांदी ने 2025 में अब तक कितना दिया रिटर्न

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 77120 रुपए से 20798 रुपए बढ़कर 96960 रुपए पर पहुंच गया है। इसका मतलब है कि सोने ने साल 2025 में करीब 27 फीसदी का रिटर्न दिया है।

दूसरी ओर, चांदी की कीमत भी 1 जनवरी 2025 को 87610 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो कि अब बढ़कर 107050 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी इसने भी अपने निवेशकों को 22 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। ये सभी आंकड़े इंडिया बुलियन रेट्स से लिए गए हैं।

विवरणसोना (10 ग्राम, 24 कैरेट)चांदी (1 किलोग्राम)
1 जनवरी 2025 की कीमत₹77,120₹87,610
वर्तमान कीमत₹96,960₹1,07,050
बढ़ोतरी₹20798₹19,440
बढ़ोतरी का प्रतिशत27%22%

चांदी की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?

चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इसके पीछे तीन बड़े कारण हैं। पहला तो है Safe-haven डिमांड, यानी लोग अनिश्चितता की स्थिति में चांदी में निवेश कर रहे हैं। दूसरी बात यह है कि सप्लाई में रुकावटें आ रही हैं। इसके अलावा, उद्योगों जैसे EV, सोलर पैनल, और इलेक्ट्रॉनिक्स में चांदी की मांग बढ़ना भी इसकी कीमत में उछाल की एक वजह है।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से चांदी की सप्लाई पर खतरा बढ़ गया है क्योंकि रूस दुनिया का टॉप-10 चांदी उत्पादक देश है। वहीं, दुनिया ग्रीन टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ रही है, जहां चांदी का भारी इस्तेमाल होता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

अगला लेख