return to news
  1. Gold ETF में लगातार दूसरे महीने भी घटा निवेश, आखिर क्यों ठंडा पड़ा सोने का क्रेज?

पर्सनल फाइनेंस

Gold ETF में लगातार दूसरे महीने भी घटा निवेश, आखिर क्यों ठंडा पड़ा सोने का क्रेज?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 10, 2026, 13:25 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold ETF: हालिया 2 महीनों को छोड़ दें तो पिछले एक साल में गोल्ड में निवेश लगभग बढ़ा है। मार्च–अप्रैल 2025 में गोल्ड ETF से पैसे निकले, यानी आउटफ्लो हुआ। लेकिन इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पैसा वापस आना शुरू हुआ, यानी इनफ्लो धीरे-धीरे बढ़ने लगा।

Gold ETF

Gold ETF: मई से लेकर दिसंबर 2025 तक गोल्ड ETF में लगातार तेजी आई।

Gold ETF: भारत में गोल्ड ETF में निवेश मार्च महीने में काफी घट गया। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया यानी AMFI के डेटा के मुताबिक मार्च में इन फंड्स में सिर्फ 2266 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो आया। इसके पहले फरवरी में यह आंकड़ा 5255 करोड़ रुपये था। यानी निवेश आधे से भी कम रह गया। इसकी बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव और अनिश्चितता रही।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पिछले 1 साल में कैसा रहा गोल्ड ETF में ट्रेंड

हालिया 2 महीनों को छोड़ दें तो पिछले एक साल में गोल्ड में निवेश लगभग बढ़ा है। मार्च–अप्रैल 2025 में गोल्ड ETF से पैसे निकले, यानी आउटफ्लो हुआ। लेकिन इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पैसा वापस आना शुरू हुआ, यानी इनफ्लो धीरे-धीरे बढ़ने लगा। मई से लेकर दिसंबर 2025 तक गोल्ड ETF में लगातार तेजी आई। इस दौरान निवेश बढ़ता गया और खासकर आखिरी महीनों में तेज ग्रोथ दिखी। दिसंबर 2025 में करीब ₹11,647 करोड़ का बड़ा इनफ्लो आया।

इसके बाद जनवरी 2026 में सबसे बड़ा उछाल आया। इस महीने रिकॉर्ड ₹24,040 करोड़ का इनफ्लो हुआ, यानी लोगों ने सबसे ज्यादा पैसा गोल्ड ETF में लगाया। लेकिन इसके बाद फरवरी और मार्च 2026 में रफ्तार धीमी पड़ गई। फरवरी में इनफ्लो घटकर ₹5,255 करोड़ रह गया और मार्च में और कम होकर करीब ₹2,266 करोड़ हो गया।

क्या है Gold ETF में निवेश घटने की वजह

मार्च में सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड की कीमत 10 फीसदी से ज्यादा गिर गई। कीमत गिरने की वजह से निवेशकों का रुझान कमजोर हुआ है। मार्च के आखिर तक गोल्ड ETF का कुल AUM (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 1.71 लाख करोड़ रुपये रहा।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग ने मार्केट में डर बढ़ा दिया, जिसका असर गोल्ड ETF पर भी दिखा। ऐसे माहौल में निवेशकों ने कैश बढ़ाने के लिए गोल्ड जैसे पहले से मुनाफा दे रहे एसेट को बेच दिया। गोल्ड ETF ऐसे फंड होते हैं जो सोने की कीमत को ट्रैक करते हैं। इसमें निवेश करने पर आपको फिजिकल गोल्ड रखने की जरूरत नहीं होती, और यह टैक्स के लिहाज से भी आसान और बेहतर तरीका माना जाता है। भारत में इस समय करीब 25 गोल्ड ETF स्कीमें मौजूद हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख