return to news
  1. फ्री LPG सिलेंडर, लखपति बिटिया और मेरी पूंजी मेरा अधिकार... दिल्ली में आज से लागू ये नई स्कीमें, किनको मिलेगा फायदा?

पर्सनल फाइनेंस

फ्री LPG सिलेंडर, लखपति बिटिया और मेरी पूंजी मेरा अधिकार... दिल्ली में आज से लागू ये नई स्कीमें, किनको मिलेगा फायदा?

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड March 02, 2026, 14:20 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में आज से दिल्ली में कुछ अहम महिलाओं से जुड़ी सरकारी स्कीमें शुरू हो रही हैं। होली से पहले राजधानी की महिलाओं के लिए यह किसी खास तोहफे से कम नहीं है।

महिलाओं से जुड़ी सरकारी स्कीमें

दिल्ली सरकार का महिलाओं को खास तोहफा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राज्य में महिलाओं के लिए कुछ खास स्कीमों की घोषणा की है। मार्च महीना महिलाओं के लिए बहुत खास है क्योंकि इसी महीने की 8 तारीख को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस खास महीने में दिल्ली की महिलाओं के लिए सरकार की ओर से कुछ खास स्कीमें आज लॉन्च की गईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन स्कीमों को आज लॉन्च किया। दिल्ली की महिलाओं के लिए लखपति बिटिया योजना, होली-दीवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर योजना, सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना का शुभारंभ किया गया है। इस मौके पर 40,642 बेटियों के खातों में 100 करोड़ रुपये DBT ट्रांसफर का शुभारंभ हुआ।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मौके पर कहा, 'मेरी दिल्ली की बहनों के लिए ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ शुरू किया गया है। यह ‘वन नेशन, वन कार्ड’ के प्रधानमंत्री जी के विज़न के अनुरूप तैयार किया गया है। पिछली सरकारों की योजनाओं में लीकेज और भ्रष्टाचार की स्कोप था। हम चाहते हैं कि हमारी बहनों को पूरी सुविधा मिले, लेकिन व्यवस्था में भ्रष्टाचार का कोई स्कोप न हो..ये केवल ट्रैवल कार्ड नहीं है ये डिग्निटी कार्ड है मेरी दिल्ली की बहनों/बेटियों के लिए।'

उन्होंने कहा, 'आज हमारे लिए सुनहरा पल है। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज चार योजनाओं को जनता को समर्पित किया गया है - पहली ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ योजना, दूसरी ‘मुफ्त एलपीजी सिलेंडर’ योजना, तीसरी ‘लखपति बिटिया’ योजना और चौथी ‘मेरी पूंजी, मेरा अधिकार’ योजना। इन सभी योजनाओं का केंद्र नारी की गरिमा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान है। ‘लखपति बिटिया’ योजना हमारी लाखों बेटियों के सपनों को संवारने का कार्य करेगी। ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ योजना उन सपनों तक पहुँचने का रास्ता प्रशस्त करेगी। वहीं सिलेंडर की डीबीटी सहायता घर की रसोई में सम्मान और सुरक्षा की लौ जलाए रखेगी...'

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख