return to news
  1. LPG के किन उपभोक्ताओं के लिए eKYC जरूरी, पेट्रोलियम मिनिस्ट्री को क्यों देनी पड़ी सफाई?

पर्सनल फाइनेंस

LPG के किन उपभोक्ताओं के लिए eKYC जरूरी, पेट्रोलियम मिनिस्ट्री को क्यों देनी पड़ी सफाई?

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 17, 2026, 15:56 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि LPG उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी है, मंत्रालय यह क्लियर करना चाहता है कि यह कोई नया नियम नहीं है।

केवाईसी

एलपीजी के किन उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है eKYC?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने यह साफ किया है कि बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (eKYC) केवल उन एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है, जिन्होंने अभी तक इसको पूरा नहीं किया है, जो उपभोक्ता प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के अंतर्गत नहीं आते हैं और जिन्होंने पहले ही eKYC कर लिया है, उन्होंने यह प्रोसेस दोहराने की जरूरत नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि LPG उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी है, मंत्रालय यह क्लियर करना चाहता है कि यह कोई नया नियम नहीं है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
eKYC को लेकर क्या हैं नियम?

जिन एलपीजी उपभोक्ताओं ने अभी तक eKYC नहीं किया है, उन्हें ही करना होगा।

अगर आपने पहले ही eKYC करा लिया है, तो आपको दोबारा ऐसा कराने की जरूरत नहीं।

PMUY के तहत एलपीजी उपभोक्ताओं को साल में सिर्फ एक बार eKYC कराना होता है। वह भी सात सिलेंडर के बाद मिलने वाली सब्सिडी (8वें और 9वें रिफिल) के लिए।

eKYC आप घर बैठे मुफ्त में करवा सकते हैं।

गैस सिलेंडर की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

eKYC कराना क्यों जरूरी है?

इससे पारदर्शिता बढ़ती है

सही लाभार्थियों की पहचान करने के लिए

फर्जी कनेक्शन हटाने के लिए

घर बैठे eKYC कैसे करें
1- मोबाइल ऐप से

आप अपनी गैस कंपनी का ऐप डाउनलोड करें-

IndianOil ONE, HP Gas App या BharatGas App

ऐप में लॉगिन करें (रजिस्टर मोबाइल नंबर से)

“eKYC / Aadhaar Authentication” का ऑप्शन चुनें

आधार नंबर डालें और OTP से verify करें

प्रक्रिया पूरी करें

2- वेबसाइट से

अपनी गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट खोलें

लॉगिन करें

eKYC सेक्शन में जाकर आधार से वेरिफाई करें

3- गैस एजेंसी पर जाकर

अगर आप ऑनलाइन नहीं करना चाहते हैं तो, अपनी नजदीकी LPG गैस एजेंसी जाएं

आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साथ ले जाएं

वहां बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) से eKYC करवा सकते हैं

ध्यान रखने वाली बातें

eKYC पूरी तरह फ्री है

OTP आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आएगा

किसी को OTP या आधार जानकारी शेयर न करें

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख