return to news
  1. Fixed Deposit Rates: FD में लगाना चाहते हैं मेहनत की कमाई? जानिए SBI से BoB तक, कहां कितना मिलेगा रिटर्न

पर्सनल फाइनेंस

Fixed Deposit Rates: FD में लगाना चाहते हैं मेहनत की कमाई? जानिए SBI से BoB तक, कहां कितना मिलेगा रिटर्न

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 20, 2025, 15:02 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Fixed Deposit: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश में पब्लिक सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक है। SBI में ₹3 करोड़ से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य ग्राहकों को 7–45 दिनों की FD पर 3.05% ब्याज मिलता है। 1 साल से 2 साल की FD पर यह दर बढ़कर 6.25% हो जाती है। अगर आप 5–10 साल की लंबी FD करते हैं, तो SBI 6.05% ब्याज देता है।

Fixed deposit

Fixed deposit: PNB में 7–14 दिनों की FD पर आम ग्राहकों को 3.00% ब्याज मिलता है।

Fixed Deposit Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेश के सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। इसमें न सिर्फ निवेशकों का पैसा सुरक्षित रहता है बल्कि लगातार रिटर्न भी मिलता है। यही वजह है कि ऐसे रेगुलर इन्वेस्टर्स और सीनियर सिटिजन्स जो रिस्क नहीं लेना चाहते, वे FD का रुख करते हैं। अगर आप भी FD में निवेश की योजना बना रहे हैं तो पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि किन बैंकों में सबसे ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। SBI, Canara Bank, PNB, और BoB जैसे बड़े बैंकों ने 2025 के लिए अपने FD इंटरेस्ट रेट्स में बदलाव किया है। यहां हमने इसकी पूरी जानकारी दी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

SBI

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश में पब्लिक सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक है। SBI में ₹3 करोड़ से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य ग्राहकों को 7–45 दिनों की FD पर 3.05% ब्याज मिलता है। 1 साल से 2 साल की FD पर यह दर बढ़कर 6.25% हो जाती है। अगर आप 5–10 साल की लंबी FD करते हैं, तो SBI 6.05% ब्याज देता है। सीनियर सिटिजन को सभी टेन्योर में ज्यादा ब्याज मिलता है। उन्हें छोटी अवधि की FD पर 3.55%, और 5–10 साल की FD पर अधिकतम 7.05% ब्याज मिल सकता है। ये दरें 15 जुलाई 2025 से लागू हो चुकी हैं।

PNB

PNB में 7–14 दिनों की FD पर आम ग्राहकों को 3.00% ब्याज मिलता है। 1 साल की FD पर ब्याज दर बढ़कर 6.25% हो जाती है। अगर आप 10 साल तक की लंबी FD करते हैं, तो आपको अधिकतम 6.00% ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटिजन को ज्यादा रिटर्न मिलता है, जिसमें लंबी अवधि की FD पर ब्याज 6.80% तक मिलता है। ये दरें 1 सितंबर 2025 से लागू हैं।

Canara Bank

Canara Bank में ₹3 करोड़ से कम की FD पर 7–45 दिनों के लिए 3.25% ब्याज मिलता है। 1 साल और उससे ऊपर की FD पर आम ग्राहकों को 6.25% तक ब्याज मिलता है। सीनियर सिटिजन के लिए ब्याज दरें और ज्यादा हैं। छोटी अवधि में 3.25%, और 1 साल 3 महीने से ज्यादा की FD पर 6.75% तक ब्याज मिलता है।

Bank of Baroda

BoB में सामान्य ग्राहकों को 7–14 दिनों की FD पर 3.50%, जबकि 1 साल की FD पर 6.25% ब्याज मिलता है। अगर आप 1 साल से ज्यादा समय के लिए FD करते हैं, तो ब्याज बढ़कर 6.50% तक मिलता है। सीनियर सिटिजन के लिए ब्याज दरें और बेहतर हैं। उन्हें सबसे छोटी अवधि में 4.00%, और 1 साल से ज्यादा की FD पर 7.00% तक ब्याज मिलता है।

चाहे आप शॉर्ट-टर्म लिक्विडिटी या लॉन्ग-टर्म ग्रोथ की प्लानिंग कर रहे हों, सीनियर सिटिजन्स को इन सभी बैंकों में एक्स्ट्रा इंटरेस्ट का फायदा मिलता है, जिससे फिक्स्ड डिपॉजिट स्टेबल रिटर्न के लिए एक सेफ और फायदेमंद ऑप्शन बन जाता है।

(ब्याज दरों से जुड़ी सभी जानकारियां बैंकों की वेबसाइट से ली गई है। निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लें।)
ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख