return to news
  1. FASTag Annual Pass होने वाला है महंगा, लेकिन इस तारीख से पहले रिन्यू करवाने पर होगी बचत

पर्सनल फाइनेंस

FASTag Annual Pass होने वाला है महंगा, लेकिन इस तारीख से पहले रिन्यू करवाने पर होगी बचत

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 30, 2026, 12:49 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

FASTag Annual Pass को एक्टिवेट या रिन्यू करने के लिए यूजर्स FASTag मोबाइल ऐप में लॉगिन करके एनुअल पास का विकल्प चुन सकते हैं और ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। बता दें कि नई कीमत लागू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

FASTag

FASTag Annual Pass एक्टिवेशन के बाद 1 साल तक या अधिकतम 200 ट्रिप तक वैलिड रहता है।

FASTag Annual Pass: अगर आप नेशनल हाईवे पर अक्सर सफर करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI ने FASTag Annual Pass की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। नए वित्त वर्ष (FY27) के लिए इसकी कीमत ₹3,000 से बढ़ाकर ₹3,075 कर दी गई है। हालांकि अगर आप बढ़ी हुई कीमत पर रिचार्ज नहीं करना चाहते तो आपके पास एक मौका अब भी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

जल्दी करना होगा रिचार्ज

अगर आप 3000 रुपये में एनुअल पास रिचार्ज करना चाहते हैं तो आपको 1 अप्रैल 2026 से पहले यह काम निपटाना होगा। पास को एक्टिवेट या रिन्यू करने के लिए यूजर्स FASTag मोबाइल ऐप में लॉगिन करके एनुअल पास का विकल्प चुन सकते हैं और ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। बता दें कि नई कीमत लागू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। हालांकि, कीमत और नियम समय-समय पर बदल सकते हैं, इसलिए पेमेंट करने से पहले आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर लेटेस्ट अपडेट जरूर चेक कर लें।

FASTag में एनुअल पास क्या है?

FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे पर बिना कैश के टोल भुगतान की सुविधा देता है। Annual Pass एक प्रीपेड विकल्प है, जिसमें यूजर एक बार पैसे देकर बार-बार टोल देने की झंझट से बच सकता है और बिना रुकावट यात्रा कर सकता है।

FASTag एनुअल पास को लेकर क्या हैं नियम?

यह Annual Pass एक्टिवेशन के बाद 1 साल तक या अधिकतम 200 ट्रिप तक वैलिड रहता है, जो भी पहले पूरा हो जाए। यानी अगर आप जल्दी 200 बार यात्रा कर लेते हैं, तो पास पहले ही खत्म हो जाएगा। कीमत में बढ़ोतरी भले ही छोटी है, लेकिन जो लोग नियमित रूप से हाईवे पर यात्रा करते हैं, उनके लिए यह मायने रखती है।

क्या हैं फायदे?

यह एनुअल पास कई फायदे देता है जैसे टोल प्लाजा पर बिना रुके भुगतान, कम वेटिंग टाइम और बार-बार टोल देने के मुकाबले कम खर्च में यात्रा। इसलिए यह नियमित यात्रियों के लिए किफायती विकल्प माना जाता है। यह खास तौर पर डेली हाईवे पर सफर या लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों और कमर्शियल यूजर्स के लिए फायदेमंद है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख