return to news
  1. EPFO interest credit: अकाउंट में इसी हफ्ते आ जाएगी 8.25% ब्याज की रकम, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

पर्सनल फाइनेंस

EPFO interest credit: अकाउंट में इसी हफ्ते आ जाएगी 8.25% ब्याज की रकम, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 09, 2025, 12:51 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

EPFO interest: मनसुख मांडविया ने कहा कि इस वर्ष कुल 33.56 करोड़ सदस्यों वाले 13.88 लाख एस्टेब्लिशमेंट्स के लिए वार्षिक भविष्य निधि (PF) खातों को अपडेट किया जाना था। इनमें से आठ जुलाई तक 13.86 लाख एस्टेब्लिशमेंट्स के 32.39 करोड़ सदस्यों के खातों में ब्याज जमा किया जा चुका है।

EPFO

EPFO interest: हर साल EPFO अपने सदस्यों के खातों में ब्याज की राशि जमा करता है।

EPFO interest credit: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) इस सप्ताह के भीतर सदस्यों के अकाउंट्स में 2024-25 के लिए 8.25% ब्याज जमा करने का काम पूरा कर लेगा। लेबर मिनिस्टर मनसुख मांडविया ने यह जानकारी दी है। भविष्य निधि पर ब्याज दर को केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद हर साल EPFO अपने सदस्यों के खातों में ब्याज की राशि जमा करता है।

सालाना अपडेट का काम लगभग पूरा

मांडविया ने कहा कि इस वर्ष कुल 33.56 करोड़ सदस्यों वाले 13.88 लाख एस्टेब्लिशमेंट्स के लिए वार्षिक भविष्य निधि (PF) खातों को अपडेट किया जाना था। इनमें से आठ जुलाई तक 13.86 लाख एस्टेब्लिशमेंट्स के 32.39 करोड़ सदस्यों के खातों में ब्याज जमा किया जा चुका है। इसका मतलब है कि करीब 99.9 फीसदी एस्टेब्लिशमेंट्स और 96.51 फीसदी सदस्यों के पीएफ अकाउंट्स को सालाना अपडेट करने का काम पूरा हो चुका है।

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए EPF खाते में जमा राशि पर 8.25 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है। केंद्र सरकार ने 22 मई 2025 को इस दर को मंजूरी दी थी। मांडविया ने कहा कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद EPFO ने ब्याज राशि को पीएफ खातों में डालने का काम छह जून, 2025 की रात से शुरू कर दिया था।

श्रम मंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सदस्यों के खातों में ब्याज जमा करने की प्रक्रिया अगस्त में शुरू हुई थी, जो दिसंबर में पूरी हुई। हालांकि, सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन के कारण इस वर्ष की प्रक्रिया काफी हद तक जून में ही पूरी हो गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बचे हुए एस्टेब्लिशमेंट्स के संबंध में वार्षिक खाते भी इस सप्ताह के भीतर अपडेट हो जाएंगे।

EPFO ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.25 फीसदी की ब्याज दर बरकरार रखने का 28 फरवरी को फैसला किया था। इसके बाद इसे वित्त मंत्रालय की सहमति के लिए भेजा गया था। यह वित्त वर्ष 2023-24 की ब्याज दर के समान ही है।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख