return to news
  1. PF Deposit Interest Rate: EPFO ने 2024-25 के लिए 8.25% पर कायम रखी है ब्याज दर

पर्सनल फाइनेंस

PF Deposit Interest Rate: EPFO ने 2024-25 के लिए 8.25% पर कायम रखी है ब्याज दर

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 28, 2025, 13:46 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

EPFO PF Interest Rate: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक के बाद फैसला किया गया कि प्रॉविडेंट फंड डिपॉजिट्स पर लगने वाली ब्याज दर को 8.25% ही रखा जाएगा। 2024 में इसे 8.15% से बढ़ाकर 8.25% किया गया था। पिछले 10 साल में सिर्फ एक बार 2010-11 में यह 9.5% पर थी। इसके अलावा हर साल 8.5% या उसके नीचे रही है।

EPFO ब्याज दर तय करके CBT के सामने रखता है जिसके बाद वित्त मंत्रालय के पास अप्रूवल के लिए जाता है प्रस्ताव।

EPFO ब्याज दर तय करके CBT के सामने रखता है जिसके बाद वित्त मंत्रालय के पास अप्रूवल के लिए जाता है प्रस्ताव।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation, EPFO) ने 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (Employees’ Provident Fund, EPF) डिपॉजिट्स पर ब्याज दर को एक बार फिर 8.25% पर ही रखने का ऐलान किया है। पिछले साल फरवरी में संगठन ने ब्याज दर को 8.15% से बढ़ाकर 8.25% किया था।

EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (Central Board of Trustees, CBT) की बैठक में यह फैसला किया गया है। EPFO उसे मिले निवेश के आधार पर ब्याज दर तय करता है और CBT के सामने रखता है। इस पर फैसले लेने का बाद CBT वित्त मंत्रालय को भेजता है। मंत्रालय इस पर मुहर लगाने के बाद सब्सक्राइबर्स को नोटिफाई करता है।

ताजा फैसले का असर संगठन के 7 करोड़ सब्सक्राइबर्स को होगा। PF अकाउंट डिपॉजिट पर ब्याज हर महीने जोड़ा जाता है और वित्त वर्ष के आखिर में ट्रांसफर किया जाता है। हालांकि, ऐसे अकाउंट्स जो 36 महीने से इनैक्टिव हों, यानी जिनमें योगदान नहीं गया हो, उन्हें ब्याज नहीं मिलता है।

1952-53 में 3% ब्याज दर के साथ शुरुआत करने के बाद EPFO पर ब्याज दर 1990 के दशक में 12% तक मिलती थी। हालांकि, 2000 का दशक शुरू होने के बाद से इसमें गिरावट जारी है। 1977-78 में यह महज 8% कर दी गई थी जबकि 2022 में 8.10% थी।

वहीं, मार्च 2023 में EPFO ने FY23 के लिए ब्याज दर को 8.15% पर रखा था जिसे पिछले साल फरवरी में बढ़ाकर 8.25% किया गया था।

EPFO पीएफ फंड्स को इक्विटी और बॉन्ड्स में निवेश करता है। इन पर मिलने वाले रिटर्न्स के आधार पर ब्याज दर तय की जाती है।

सदस्यों की संख्या बढ़ी

हाल ही में जारी किए आंकड़ों के मुताबिक EPFO से जुड़ने वालों की संख्या (net payroll addition) नवंबर, 2024 की तुलना में दिसंबर 2024 में 9.69% बढ़ गई है। वहीं, अगर साल 2023 से तुलना करें तो दिसंबर के महीने में 2.74% ज्यादा लोग EPFO में शामिल हुए हैं।

EPFO में दिसंबर 2024 के दौरान 8.47 लाख नए सब्सक्राइबर्स एनरोल हुए हैं जो पिछले साल से 0.73% ज्यादा है। इसमें से 4.85 लाख नए सब्सक्राइबर्स 18-25 साल की उम्र के हैं।

रेकॉर्डतोड़ क्लेम सेटल

इसी महीने की शुरुआत में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने जानकारी दी थी कि सगंठन ने इस वित्त वर्ष में ₹2,05,932.49 करोड़ की कीमत के 5.08 करोड़ क्लेम सेटल किए हैं जो उसके इतिहास में सबसे ज्यादा है।

संगठन ने वित्त वर्ष 203-24 में ₹1,82,838.28 करोड़ के 4.45 करोड़ क्लेम सेटल करने के अपने पुराने रेकॉर्ड को तोड़ दिया है।

(यह स्टोरी अपडेट हो रही है, हमारे साथ बने रहें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख