return to news
  1. EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए गुड न्यूज, क्लेम सेटलमेंट में 20 नहीं बल्कि लगेंगे सिर्फ 3 दिन, नया प्लेटफॉर्म जल्द

पर्सनल फाइनेंस

EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए गुड न्यूज, क्लेम सेटलमेंट में 20 नहीं बल्कि लगेंगे सिर्फ 3 दिन, नया प्लेटफॉर्म जल्द

rajeev-kumar

3 min read | अपडेटेड February 14, 2026, 17:53 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

EPFO 3.0: सरकार के अनुसार, जो क्लेम सभी जरूरी जांच और रिस्क मैनेजमेंट से जुड़े वैलिडेशन पास कर लेंगे, उन्हें सिस्टम अपने आप प्रोसेस करेगा। इससे फाइल को हाथ से जांचने की जरूरत नहीं पड़ेगी और जो काम पहले 20 दिन तक चलता था, वह अब 3 दिन से भी कम समय में पूरा हो सकेगा।

EPFO

EPFO 3.0 के आने के बाद मेंबर्स के लिए अपना सोशल सिक्योरिटी अकाउंट मैनेज करना आसान हो जाएगा।

EPFO के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए गुड न्यूज है। सरकार ने बताया है कि EPFO 3.0 प्लेटफॉर्म जल्द ही आने वाला है, जो PF क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया को बहुत तेज कर देगा। अभी जहां PF का पैसा मिलने में करीब 20 दिन लग जाते हैं, वहीं EPFO 3.0 के लागू होने के बाद यह काम सिर्फ 3 दिन में हो सकता है। खास बात यह है कि यह पूरा प्रोसेस ऑटो मोड में होगा, यानी इसमें मैनुअल दखल बहुत कम या बिल्कुल नहीं रहेगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यह जानकारी श्रम और रोजगार मंत्रालय की राज्य मंत्री Shobha Karandlaje ने दी। उन्होंने गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि EPFO 3.0 के तहत क्लेम सेटलमेंट को तेज और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं।

क्या है सरकार का प्लान

सरकार के अनुसार, जो क्लेम सभी जरूरी जांच और रिस्क मैनेजमेंट से जुड़े वैलिडेशन पास कर लेंगे, उन्हें सिस्टम अपने आप प्रोसेस करेगा। इससे फाइल को हाथ से जांचने की जरूरत नहीं पड़ेगी और जो काम पहले 20 दिन तक चलता था, वह अब 3 दिन से भी कम समय में पूरा हो सकेगा।

मंत्री ने बताया कि EPFO 3.0 दरअसल Employees Provident Fund Organisation का एक बड़ा डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट है। इसका मकसद मेंबर्स और संस्थानों दोनों को बेहतर और तेज सेवाएं देना है। इस नए सिस्टम में इंडस्ट्री स्टैंडर्ड कोर बैंकिंग जैसी सुविधाएं होंगी, जिससे प्रोसेस आसान होगा और कागजी काम काफी कम हो जाएगा।

EPFO की सभी सेवाएं मिलेंगी एक ही प्लेटफॉर्म पर

EPFO 3.0 के आने के बाद मेंबर्स के लिए अपना सोशल सिक्योरिटी अकाउंट मैनेज करना आसान हो जाएगा। क्लेम जल्दी प्रोसेस होंगे और EPFO से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी। यानी अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सरकार ने अभी EPFO 3.0 की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि यह प्लेटफॉर्म इसी साल लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सरकार यह भी देख रही है कि नए सिस्टम से मेंबर्स की शिकायतें कितनी कम हो रही हैं और प्रोसेसिंग टाइम कितना सुधर रहा है।

मंत्री ने यह भी बताया कि EPFO समय-समय पर जोनल और फील्ड ऑफिस के साथ बैठक करता है। इन बैठकों में शिकायतों की संख्या, उनकी गुणवत्ता और उनके कारणों का विश्लेषण किया जाता है, ताकि सिस्टम में जरूरी सुधार किए जा सकें और भविष्य में ऐसी समस्याएं दोबारा न हों।

अप्रैल 2025 में भी हुआ था बड़ा डिजिटल बदलाव

इसके अलावा, मंत्री ने याद दिलाया कि अप्रैल 2025 में EPFO ने एक और बड़ा डिजिटल बदलाव किया था। उस समय UAN जनरेशन और UAN एक्टिवेशन की सुविधा Aadhaar Face Authentication Technology के जरिए शुरू की गई थी। यह सुविधा UMANG App के माध्यम से दी गई, जिससे मेंबर्स को बिना किसी संपर्क के, सुरक्षित और पूरी तरह डिजिटल सेवा मिलने लगी।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

rajeev-kumar
Rajeev Kumar Upstox में डेप्युटी एडिटर हैं और पर्सनल फाइनेंस की स्टोरीज कवर करते हैं। पत्रकार के तौर पर 11 साल के करियर में उन्होंने इनकम टैक्स, म्यूचुअल फंड्स, क्रेडिट कार्ड्स, बीमा, बचत और पेंशन जैसे विषयों पर 2,000 से ज्यादा आर्टिकल लिखे हैं। वह 1% क्लब, द फाइनेंशल एक्सप्रेस, जी बिजेनस और हिंदुस्तान टाइम्स में काम कर चुके हैं। अपने काम के अलावा उन्हें लोगों से उनके पर्सनल फाइनेंस के सफर के बारे में बात करना और उनके सवालों के जवाब देना पसंद है।

अगला लेख