return to news
  1. ESIC के 40 साल से अधिक उम्र के सदस्यों के लिए जरूरी खबर, सालाना फ्री हेल्थ चेक-अप शुरू

पर्सनल फाइनेंस

ESIC के 40 साल से अधिक उम्र के सदस्यों के लिए जरूरी खबर, सालाना फ्री हेल्थ चेक-अप शुरू

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 25, 2026, 15:07 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने श्रमिकों के लिए फ्री एनुअल हेल्ध चेक-अप सुविधा शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम कामगारों के कल्याण को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि ESIC को 'सुधार एवं प्रदर्शन' का दृष्टिकोण अपनाते हुए सेवा वितरण में और सुधार के लिए सामूहिक संकल्प लेने चाहिए।

ESIC

ESIC ने 40 साल से अधिक उम्र वाले अपने सदस्यों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच की पहल शुरू की।

एम्प्लॉइज स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (ESIC) ने मंगलवार को 40 वर्ष और उससे अधिक आयु के अपने एक करोड़ से अधिक सदस्यों के लिए फ्री एनुअल हेल्थ चेक-अप स्कीम शुरू की। पिछले साल नवंबर में अधिसूचित नए लेबर कोड के तहत 40 वर्ष से अधिक आयु के वर्कर्स की सालाना हेल्थ चेक-अप कराना नियोक्ताओं के लिए अनिवार्य किया गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

1 करोड़ सदस्यों को होगा फायदा

अपनी स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर ESIC ने 40 साल से अधिक उम्र वाले अपने सदस्यों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच की पहल शुरू की। ESIC की स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में करीब 3.8 करोड़ सदस्य हैं जिनमें से करीब एक करोड़ सदस्यों की उम्र 40 साल से अधिक है।

श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने श्रमिकों के लिए फ्री एनुअल हेल्ध चेक-अप सुविधा शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम कामगारों के कल्याण को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि ESIC को 'सुधार एवं प्रदर्शन' का दृष्टिकोण अपनाते हुए सेवा वितरण में और सुधार के लिए सामूहिक संकल्प लेने चाहिए।

आंतरिक सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

मांडविया ने ईएसआईसी के अस्पतालों में दवाओं, उपकरणों और चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके अलावा मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करने के मामले कम रखने के लिए आंतरिक सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा ESIC को अपने मानकों को एम्स जैसे शीर्ष संस्थानों के स्तर तक ले जाने का लक्ष्य रखना चाहिए।

ESIC के पास 166 अस्पताल,

फिलहाल ESIC के पास 166 अस्पताल, 17 मेडिकल कॉलेज और लगभग 1,600 डिस्पेंसरी का नेटवर्क है। ESIC के प्लैटिनम जुबली वर्ष पर 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया गया और संस्था की विरासत एवं परिवर्तनकारी पहल को दर्शाने वाली कॉफी टेबल बुक भी प्रकाशित की गई।

बता दें कि ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ और वर्किंग कंडीशंस पर कोड में सभी एम्प्लॉयर्स को समय पर प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देने के लिए 40 साल से ज्यादा उम्र के सभी वर्कर्स का सालाना फ्री हेल्थ चेकअप करने का नियम बनाया गया है।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख