return to news
  1. Fixed Deposit: SBI, HDFC, ICICI और Yes Bank में FD पर कितना मिल रहा ब्याज, यहां चेक करें लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट्स

पर्सनल फाइनेंस

Fixed Deposit: SBI, HDFC, ICICI और Yes Bank में FD पर कितना मिल रहा ब्याज, यहां चेक करें लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट्स

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 05, 2026, 19:18 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

ऐसे में कई लोग इसे लंबी अवधि के सुरक्षित निवेश के रूप में चुनते हैं। FD खास तौर पर उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो किसी खास लक्ष्य के लिए पैसा जमा करना चाहते हैं, जैसे बच्चों की पढ़ाई, घर खरीदना या भविष्य की जरूरतें।

फिक्स्ड डिपॉजिट

Fixed Deposit: SBI, HDFC, ICICI और Yes Bank में FD पर कितना मिल रहा ब्याज

Fixed Deposit: फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD आज भी निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक है। सेविंग्स अकाउंट में पैसा रखने के मुकाबले FD में आमतौर पर ज्यादा ब्याज मिलता है। ऐसे में कई लोग इसे लंबी अवधि के सुरक्षित निवेश के रूप में चुनते हैं। FD खास तौर पर उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो किसी खास लक्ष्य के लिए पैसा जमा करना चाहते हैं, जैसे बच्चों की पढ़ाई, घर खरीदना या भविष्य की जरूरतें।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आप FD में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है। अलग-अलग बैंक अलग अवधि के लिए अलग ब्याज देते हैं। बता दें कि लगभग सभी बैंक सीनियर सिटीजन्स को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा ब्याज देते हैं। यहां हमने प्रमुख बैंकों में FD की ब्याज दरों की जानकारी दी है।

State Bank of India

SBI की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा FD ब्याज 2 साल से 3 साल से कम की अवधि पर मिलता है। इस अवधि के लिए सामान्य ग्राहकों को 6.40% और सीनियर सिटीजन्स को 6.90% ब्याज दिया जा रहा है। वहीं 5 साल से 10 साल तक की FD पर सीनियर सिटीजन्स को 7.05% तक रिटर्न मिल सकता है, जबकि सामान्य ग्राहकों के लिए यह दर 6.05% है। ये आंकड़े 15 दिसंबर 2025 तक के हैं।

HDFC Bank

HDFC Bank में सीनियर सिटीजन्स को 18 महीने से 3 साल से कम की FD पर सबसे ज्यादा 6.95% ब्याज मिलता है। वहीं सामान्य ग्राहकों के लिए इसी अवधि में अधिकतम 6.45% ब्याज दिया जा रहा है। ये आंकड़े 17 दिसंबर 2025 तक के हैं।

ICICI Bank

ICICI Bank में सीनियर सिटीजन्स को 3 से 5 साल की FD और 5 साल की टैक्स सेविंग FD पर सबसे ज्यादा 7.10% ब्याज मिलता है। वहीं सामान्य ग्राहकों के लिए 3 से 10 साल की FD और 5 साल की टैक्स सेविंग FD पर अधिकतम 6.50% ब्याज दिया जा रहा है। ये रेट्स 3 मार्च 2026 से लागू हैं।

Kotak Mahindra Bank

Kotak Mahindra Bank में सीनियर सिटीजन्स को 1 साल 3 महीने से 3 साल से कम की FD पर अधिकतम 7.20% ब्याज मिल रहा है। वहीं सामान्य ग्राहकों के लिए इसी अवधि की FD पर बैंक अधिकतम 6.70% ब्याज दे रहा है। ये दरें 11 फरवरी 2026 से लागू हैं।

Yes Bank

Yes Bank इन बड़े बैंकों में सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। यहां सीनियर सिटीजन्स को 3 साल से 5 साल की FD पर अधिकतम 7.75% ब्याज मिल सकता है। वहीं सामान्य ग्राहकों के लिए 1.5 साल से 5 साल तक की अवधि की FD पर अधिकतम 7% ब्याज दिया जा रहा है। ये आंकड़े 1 दिसंबर 2025 से लागू हैं।

यह सभी ब्याज दरें संबंधित बैंकों की आधिकारिक वेबसाइट पर 3 मार्च 2026 तक उपलब्ध जानकारी के आधार पर बताई गई हैं। FD में निवेश करने से पहले बैंक की वेबसाइट या ब्रांच से ताजा ब्याज दर जरूर जांच लेनी चाहिए।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख