return to news
  1. Stock Market में लौटी जान: 3 दिन में 2.75% उछला, इन फैक्टर्स ने भरी रफ्तार

मार्केट न्यूज़

Stock Market में लौटी जान: 3 दिन में 2.75% उछला, इन फैक्टर्स ने भरी रफ्तार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 18, 2026, 11:21 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: आज Nifty Auto इंडेक्स भी करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ 25,630.30 के स्तर पर पहुंच गया। TMPV और Bharat Forge जैसे शेयरों में 3 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है। इसने बाजार में तेजी को बढ़ावा दिया है।

Stock Market

Stock Market: आज के कारोबार में IT शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 18 मार्च को लगातार तीसरे कारोबारी दिन जमकर खरीदारी हो रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 516 अंकों की तेजी है और यह 76587 के स्तर पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 145.60 अंक उछलकर 23,726.75 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। पिछले 3 दिनों में Sensex में करीब 2000 अंक या 2.73 फीसदी की रैली आ चुकी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IT और Auto शेयरों में भारी खरीदारी

आज के कारोबार में IT शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है, जिसके चलते Nifty IT इंडेक्स 3.83 फीसदी उछलकर 29903.40 के स्तर पर पहुंच गया। Coforge और OFSS जैसे शेयर 5 फीसदी से अधिक उछल गए हैं। Infosys और TCS में भी खरीदारी हो रही है।

इसके अलावा Nifty Auto इंडेक्स भी करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ 25,630.30 के स्तर पर पहुंच गया। TMPV और Bharat Forge जैसे शेयरों में 3 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है। इन दोनों सेक्टर्स ने बाजार में तेजी को बढ़ावा दिया है।

वैल्यू बाइंग

युद्ध की वजह से बाजार में काफी गिरावट आ चुकी है। ऐसे में अब वैल्यू बाइंग देखने को मिल रही है। निवेशकों ने कम कीमतों पर मजबूत कंपनियों के शेयर खरीदने शुरू किए है। जब बाजार में बड़ी गिरावट आती है, तो अक्सर निवेशक अच्छे शेयर सस्ते दाम पर खरीदते हैं, जिससे बाजार को सहारा मिलता है।

क्रू़ड ऑयल

इराक सरकार और कुर्द अधिकारियों के बीच समझौता होने के बाद तुर्की के Ceyhan Port के जरिए तेल निर्यात फिर से शुरू होने की उम्मीद बनी। इस बीच ग्लोबल बेंचमार्क Brent Crude की कीमत 2.50% गिरकर 100.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि युद्ध को लेकर अनिश्चितता के बावजूद बाजार में रिकवरी आई है, और इसकी बड़ी वजह यह है कि कच्चा तेल 102 डॉलर के आसपास बना हुआ है। बता दें कि भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है।

ग्लोबल संकेत मजबूत

मजबूत ग्लोबल संकेत ने भी आज मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया है। दक्षिण कोरिया का Kospi करीब 4% चढ़ गया, जबकि जापान का Nikkei 225 2% से ज्यादा बढ़ा। वहीं, अमेरिका के बाजार भी मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए, जिससे भारतीय बाजार को भी सपोर्ट मिला।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख