return to news
  1. Stock Market में लगातार दूसरे दिन रौनक, इन 4 वजहों से बेहतर हुआ सेंटीमेंट

मार्केट न्यूज़

Stock Market में लगातार दूसरे दिन रौनक, इन 4 वजहों से बेहतर हुआ सेंटीमेंट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड December 12, 2025, 13:23 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज दिग्गज कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), TCS, NTPC और एक्सिस बैंक जैसे शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। इसके अलावा HDFC Bank, Maruti Suzuki India, Bajaj Finance, ICICI Bank जैसे शेयरों में भी खरीदारी देखी गई।

Stock Market

Stock Market: मजबूत ग्लोबल संकेतों और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती का असर आज शेयर बाजार पर दिख रहा है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 12 दिसंबर को शानदार तेजी नजर आ रही है। मजबूत ग्लोबल संकेतों और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती का असर आज शेयर बाजार पर दिख रहा है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 413.26 अंकों की तेजी है और यह 85,231.39 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 119.15 अंकों की बढ़त के साथ 26013.95 के स्तर पर पहुंच गया है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय Sensex के 30 में से करीब 20 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी

आज दिग्गज कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), TCS, NTPC और एक्सिस बैंक जैसे शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। इसके अलावा HDFC Bank, Maruti Suzuki India, Bajaj Finance, ICICI Bank जैसे शेयरों में भी खरीदारी देखी गई। निफ्टी50 में Hindalco Industries, Larsen & Toubro और Tata Steel जैसे शेयरों में अच्छी तेजी रही और ये लगभग 2 प्रतिशत तक बढ़े। दिग्गज शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार भी आज ऊपर ट्रेड कर रहा है।

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

बाजार में तेजी की एक मुख्य वजह दुनिया भर से मिल रहे सकारात्मक संकेत रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का Kospi, जापान का Nikkei 225 और हांगकांग का Hang Seng हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुए, जिससे भारतीय मार्केट को सपोर्ट मिला।

प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच बातचीत

आज बाजार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत का भी असर दिखा। मोदी ने बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा की और कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। यह बातचीत "गरमजोशी भरी और सार्थक" बताई गई, जिससे निवेशकों को चल रहे व्यापार मुद्दों के बीच थोड़ी राहत मिली।

मेटल शेयरों ने भरा जोश

आज के कारोबार में वैसे तो कई सेक्टर्स के शेयरों में खरीदारी हो रही है, लेकिन इनमें मेटल स्टॉक्स सबसे आगे रहे। इसके चलते निफ्टी मेटल इंडेक्स 2.35 फीसदी उछलकर 10,507.75 के स्तर पर पहुंच गया है। दरअसल, चीन की 'प्रोएक्टिव' फिस्कल पॉलिसी की हालिया घोषणा से सेंटीमेंट को बढ़ावा मिला है। डॉलर की कमजोरी और फेड के रेट कट से भी शेयर की कीमतों को सपोर्ट मिला।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी नेताओं ने अगले साल "प्रोएक्टिव" फिस्कल पॉलिसी बनाए रखने का वादा किया है ताकि हाई इकोनॉमिक ग्रोथ बनाए रखने के लिए कंजम्प्शन और इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा दिया जा सके। चीन में प्रो-ग्रोथ पॉलिसी मेटल की डिमांड और प्राइसिंग के लिए पॉजिटिव हैं क्योंकि चीन इस कमोडिटी का टॉप प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ कंज्यूमर भी है। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख