return to news
  1. Stock Market: सिर्फ India-US ट्रेड डील ही नहीं, ये फैक्टर्स भी आज शेयर बाजार के लिए बने गेमचेंजर

मार्केट न्यूज़

Stock Market: सिर्फ India-US ट्रेड डील ही नहीं, ये फैक्टर्स भी आज शेयर बाजार के लिए बने गेमचेंजर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 03, 2026, 13:14 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात के बाद भारत के साथ ट्रेड समझौता तय हुआ है। इसके तहत अमेरिकी बाजार में जाने वाले भारतीय सामान पर टैक्स 50% से घटाकर 18% कर दिया गया है।

stock market

Sensex एक समय पर 4205 अंक चढ़ गया था जबकि Nifty 50 में भी रिकॉर्ड 1253 अंकों की रैली देखी गई।

Stock Market: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की खबरों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रैली देखी गई। रिपोर्ट लिखे जाने के समय BSE Sensex में 2328.59 अंकों की तेजी थी और यह 83,991.99 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 716.60 अंक बढ़कर 25,806.25 के स्तर पर था। वहीं आज Sensex एक समय पर 4205 अंक चढ़ गया था जबकि Nifty 50 में भी रिकॉर्ड 1253 अंकों की रैली देखी गई। बता दें कि अमेरिका ने भारतीय सामान पर लगने वाला टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया है। आइए समझते हैं बाजार में इस रैली के लिए कौन-कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

भारत-अमेरिका ट्रेड डील

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात के बाद भारत के साथ ट्रेड समझौता तय हुआ है। इसके तहत अमेरिकी बाजार में जाने वाले भारतीय सामान पर टैक्स 50% से घटाकर 18% कर दिया गया है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि वीके विजयकुमार ने कहा कि यह डील भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार के लिए “गेम चेंजर” है। अमेरिका-भारत डील, यूरोप-भारत डील और ग्रोथ वाला बजट ये तीनों मिलकर बाजार का भरोसा बढ़ाएंगे और निवेशकों का जोश वापस लाएंगे।

दूसरे देशों पर भारत को बढ़त

अब भारत पर सिर्फ 18% टैरिफ लगेगा, जबकि बांग्लादेश, श्रीलंका, ताइवान और वियतनाम पर 20% है। पाकिस्तान, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड और फिलीपींस पर 19% और कंबोडिया पर भी 19% टैक्स है। यानी एक्सपोर्ट के मामले में भारत को बाकी देशों से साफ फायदा मिलेगा।

दुनिया भर के बाजारों से पॉजिटिव संकेत

एशिया के बाजारों में भी तेजी दिखी। दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 5% चढ़ा। जापान, चीन और हांगकांग के बाजार भी ऊपर थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुए।

कच्चा तेल सस्ता

ब्रेंट क्रूड 0.51% गिरकर 65.96 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। तेल सस्ता होने से महंगाई कम रहती है और भारत का ट्रेड बैलेंस सुधरता है, जो शेयर बाजार के लिए अच्छा माना जाता है।

रुपया मजबूत

डील की खबर के बाद रुपया 1% से ज्यादा मजबूत होकर 90.30 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। सोमवार को यह 91.53 पर बंद हुआ था। पहले भी RBI के दखल के बाद रुपया 48 पैसे मजबूत हुआ था। मजबूत रुपया विदेशी निवेश को बढ़ावा देता है, जिससे शेयर बाजार को सपोर्ट मिलता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख