return to news
  1. Stock Market: बाजार को IT स्टॉक्स का सपोर्ट, FII बाइंग समेत इन फैक्टर्स से चढ़ा बाजार

मार्केट न्यूज़

Stock Market: बाजार को IT स्टॉक्स का सपोर्ट, FII बाइंग समेत इन फैक्टर्स से चढ़ा बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 07, 2026, 10:39 IST

सारांश

हाल ही में कई प्राइवेट बैंकों ने Q1 में मजबूत बिजनेस अपडेट जारी किया है। इनमें HDFC Bank और Axis Bank जैसे दिग्गज बैंक शामिल हैं। इस बीच पिछले 3 कारोबारी दिनों में HDFC Bank के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है।

Stock Market

Stock Market: पिछले दो दिनों से विदेशी निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी शुरू की है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 07 जुलाई को लगातार पांचवें कारोबारी दिन खरीदारी का माहौल है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 220 अंकों की तेजी नजर आई और यह 78504.01 के स्तर तक उछल गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 58 अंकों की बढ़त के साथ 24,488.45 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। पिछले 5 कारोबारी दिनों में सेंसेक्स में करीब 1950 अंक या 2.55 फीसदी की तेजी आ चुकी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मजबूत Q1 बिजनेस अपडेट

हाल ही में कई प्राइवेट बैंकों ने Q1 में मजबूत बिजनेस अपडेट जारी किया है। इनमें HDFC Bank और Axis Bank जैसे दिग्गज बैंक शामिल हैं। इस बीच पिछले 3 कारोबारी दिनों में HDFC Bank के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है।

HDFC Bank ने बताया कि जून 2026 तक उसके ग्रॉस एडवांसेज (कुल लोन) 15.4% बढ़कर ₹30.61 लाख करोड़ हो गए, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा ₹26.53 लाख करोड़ था। इस दौरान बैंक के पास डिपॉजिट लगभग ₹31.7 लाख करोड़ थी, जो ₹27.64 लाख करोड़ से 14.7% ज्यादा है।

विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी

पिछले दो दिनों से विदेशी निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी शुरू की है। 06 जुलाई की बात करें तो FIIs ने भारतीय बाजार में 243 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। इसके पहले 03 जुलाई को भी विदेशी निवेशकों ने 1355 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। विदेशी निवेशकों की खरीदारी ने बाजार का सेंटीमेंट बेहतर किया है।

क्रूड ऑयल में स्थिरता

जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने के बीच क्रूड ऑयल के भाव में स्थिरता बनी हुई है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव मामूली बढ़त के साथ 72.51 डॉलर प्रति बैरल पर है। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में कच्चे तेल के भाव में स्थिरता भारत के लिए अच्छी खबर है।

IT शेयरों ने दिया सपोर्ट

भारतीय शेयर बाजार को आज IT सेक्टर से बड़ा सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी IT इंडेक्स 2.60 फीसदी बढ़कर 27,984.30 के स्तर पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ NSE पर ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। ऐसे में IT इंडेक्स के दम पर आज बाजार हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख