return to news
  1. Stock Market: सीजफायर की उम्मीदों से बाजार में बहार, इन फैक्टर्स ने भी बढ़ाया निवेशकों का भरोसा

मार्केट न्यूज़

Stock Market: सीजफायर की उम्मीदों से बाजार में बहार, इन फैक्टर्स ने भी बढ़ाया निवेशकों का भरोसा

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 10, 2026, 10:47 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: कुछ दिनों पहले सीजफायर के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। हालांकि अब नई खबर यह है कि इस वीकेंड पाकिस्तान में दोनों देशों के बीच बातचीत होनी है। इस खबर से सीजफायर की उम्मीदों को सपोर्ट मिला है।

Stock Market

Stock Market: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर की उम्मीदों ने मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 10 अप्रैल को एक बार खरीदारी का माहौल है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 800 अंकों तक की तेजी देखी गई और यह 77,444 के स्तर तक पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 242.35 अंकों की बढ़त के साथ 24018.75 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर की उम्मीदों ने मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया है। इसके अलावा पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों ने भी बाजार को सपोर्ट दिया। यहां हम समझेंगे कि बाजार में तेजी की क्या वजहें हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका-ईरान सीजफायर की उम्मीद

कुछ दिनों पहले सीजफायर के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। हालांकि अब नई खबर यह है कि इस वीकेंड पाकिस्तान में दोनों देशों के बीच बातचीत होनी है। इस खबर से सीजफायर की उम्मीदों को सपोर्ट मिला है।

हालांकि इजरायल अभी भी लेबनान में कार्रवाई कर रहा है। Iran ने United States और इजरायल पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं Donald Trump ने ईरान पर तेल सप्लाई में गड़बड़ी और समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, जिससे थोड़ी चिंता बनी हुई है।

क्रूड ऑयल 100 डॉलर के नीचे

मिडिल-ईस्ट टेंशन के बीच क्रूड ऑयल के भाव में पिछले कुछ समय में तेजी नजर आई है। एक समय पर यह करीब 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। हालांकि अब यह 100 डॉलर के नीचे बना हुआ है। आज की बात करें तो ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 0.78 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 96.58 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।

रुपये में मजबूती

भारतीय रुपया भी थोड़ा मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 92.45 पर पहुंच गया। हाल ही में यह 95 के पार चला गया था, लेकिन Reserve Bank of India के कदमों के बाद इसमें सुधार आया। रुपये में सुधार के चलते भी सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आगे बाजार की दिशा इस वीकेंड होने वाली US-ईरान बातचीत पर निर्भर करेगी। अगर तनाव कम होता है और कच्चे तेल की कीमतें गिरती हैं, तो भारत जैसे तेल आयात करने वाले देश के बाजार में तेजी आ सकती है। लेकिन अगर बातचीत फेल होती है और तेल महंगा होता है, तो बाजार पर दबाव आ सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख