return to news
  1. Stock Market: India-EU ट्रेड डील से लौटा भरोसा! Sensex-Nifty में लगातार दूसरे दिन तेजी

मार्केट न्यूज़

Stock Market: India-EU ट्रेड डील से लौटा भरोसा! Sensex-Nifty में लगातार दूसरे दिन तेजी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड January 28, 2026, 13:28 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हो गया है, जिसे “मदर ऑफ ऑल डील्स” कहा जा रहा है। इस समझौते से करीब 2 अरब लोगों का बड़ा बाजार बनेगा। इसके तहत भारत से EU जाने वाले 99% सामान पर टैक्स (टैरिफ) घटेगा, जबकि EU से भारत आने वाले 97% से ज्यादा सामान पर भी ड्यूटी कम होगी।

Stock Market

Stock Market: भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की खबरों के चलते मार्केट का सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ है।

Stock Market: मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज 28 जनवरी को खरीदारी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 213.53 अंकों की तेजी है और यह 82061.89 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 82.75 अंक उछलकर 25261.10 के स्तर पर पहुंच गया है। यह लगातार दूसरा कारोबारी दिन है जब शेयर बाजार में तेजी नजर आ रही है। बता दें कि भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की खबरों के चलते मार्केट का सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

भारत-EU ट्रेड डील

भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हो गया है, जिसे “मदर ऑफ ऑल डील्स” कहा जा रहा है। इस समझौते से करीब 2 अरब लोगों का बड़ा बाजार बनेगा। इसके तहत भारत से EU जाने वाले 99% सामान पर टैक्स (टैरिफ) घटेगा, जबकि EU से भारत आने वाले 97% से ज्यादा सामान पर भी ड्यूटी कम होगी। यानी दोनों देशों का व्यापार आसान और सस्ता होगा। यह डील दुनिया की लगभग 25% GDP (कुल आर्थिक उत्पादन) को कवर करती है। इसी वजह से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और बाजार का माहौल पॉजिटिव हुआ।

मजबूत ग्लोबल संकेत

एशियाई शेयर बाजारों में अच्छी तेजी दिखी। दक्षिण कोरिया का Kospi, चीन का Shanghai SSE Composite और हांगकांग का Hang Seng तीनों ऊपर कारोबार कर रहे थे। वहीं अमेरिका के शेयर बाजार भी मंगलवार को ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए। जब ग्लोबल मार्केट अच्छे रहते हैं, तो भारतीय बाजार को भी सपोर्ट मिलता है।

India VIX में गिरावट

India VIX, जिसे बाजार का “डर का इंडेक्स” कहा जाता है, 2% से ज्यादा गिरकर 14.13 पर आ गया। VIX जितना नीचे जाता है, उतना ही मतलब होता है कि बाजार में घबराहट कम हो रही है और निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है। यानी आगे बाजार ज्यादा स्थिर रहने की उम्मीद बनती है।

मेटल, बैंकिंग और ऑयल एंड गैस सेक्टर्स में खरीदारी

आज के कारोबार में मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर्स में जमकर खरीदारी हो रही है। इसके चलते निफ्टी मेटल इंडेक्स 2.57 फीसदी उछल गया है। वही निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी करीब 3 फीसदी की मजबूत रैली है। इन दोनों सेक्टर्स ने बाजार को हरे निशान पर ला दिया। इसके अलावा मीडिया और बैंकिंग स्टॉक्स में भी खरीदारी नजर आ रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख