return to news
  1. Stock Market: ट्रंप की नई डेडलाइन करीब, क्रूड ऑयल उछला, इन फैक्टर्स ने बाजार पर बनाया दबाव

मार्केट न्यूज़

Stock Market: ट्रंप की नई डेडलाइन करीब, क्रूड ऑयल उछला, इन फैक्टर्स ने बाजार पर बनाया दबाव

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 07, 2026, 11:06 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को लगातार धमकियों के चलते शेयर बाजार निवेशक सतर्क हो गए हैं। ट्रंप की नई डेडलाइन मंगलवार को वाशिंगटन DC के समय अनुसार रात 8:00 बजे यानी भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह खत्म हो रही है।

Stock Market

Stock Market: भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 7 अप्रैल को बिकवाली का दबाव है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 800 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखी गई और यह 73,282.41 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 250 अंक लुढ़ककर 22,719.30 के स्तर पर आ गया। हालांकि बाद में बाजार में रिकवरी भी देखी गई। बता दें कि इसके पहले पिछले लगातार 3 कारोबारी दिनों से बाजार में खरीदारी का माहौल था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

डोनाल्ड ट्रंप की नई डेडलाइन करीब

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को लगातार धमकियों के चलते शेयर बाजार निवेशक सतर्क हो गए हैं। ट्रंप की नई डेडलाइन मंगलवार को वाशिंगटन DC के समय अनुसार रात 8:00 बजे यानी भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह खत्म हो रही है।

ट्रंप ने कहा कि यदि इस समय तक समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा ठिकानों और पावर प्लांट्स पर भीषण हमला कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा है कि ईरान को "एक ही रात में तबाह" किया जा सकता है। इस खबर के चलते शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव है। दूसरी तरफ ईरान ने कहा कि वह इस संघर्ष का स्थायी अंत चाहता है, न कि कोई अस्थायी संघर्ष-विराम।

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली

भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को FIIs ने 8167.17 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। विदेशी निवेशकों की बिकवाली से न सिर्फ शेयर बाजार पर दबाव बढ़ता है बल्कि रुपये की वैल्यू भी गिरती है। इसने भी मार्केट सेंटीमेंट पर असर डाला है।

क्रूड ऑयल में उछाल

क्रूड ऑयल की कीमतों में आज एक बार फिर तेजी नजर आ रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव आज 1.46 फीसदी बढ़कर 111.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है। ऐसे में जब भी क्रूड ऑयल का भाव बढ़ता है, भारत को नुकसान होता है। इसका असर शेयर बाजार पर दिख रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख