return to news
  1. Stock Market: अमेरिका का खार्ग आइलैंड पर अटैक, 4 दिन में 5% टूट गया बाजार, समझिए क्या हैं वजहें

मार्केट न्यूज़

Stock Market: अमेरिका का खार्ग आइलैंड पर अटैक, 4 दिन में 5% टूट गया बाजार, समझिए क्या हैं वजहें

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 16, 2026, 11:05 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: क्रूड ऑयल में तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 1.58 फीसदी उछलकर 104.77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। अमेरिका ने हाल ही में ईरान के खार्ग आइलैंड (Kharg Island) में सैन्य ठिकानों पर अटैक किया।

Stock Market

Stock Market: ग्लोबल टेंशन के बीच विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली भी लगातार जारी है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 16 मार्च को लगातार चौथे कारोबारी दिन बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 400 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 74,158.17 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 85 अंक टूटकर 23062.65 के लेवल पर आ गया है। इन 4 दिनों में बाजार में करीब 5 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं पिछले एक महीने में शेयर बाजार 10 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है, जिसके चलते ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव आज 104 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर ट्रेड कर रहा है। यहां हम समझेंगे, बाजार में इस भारी बिकवाली की वजह क्या है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्रूड ऑयल में उछाल

क्रूड ऑयल में तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 1.58 फीसदी उछलकर 104.77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। अमेरिका ने हाल ही में ईरान के खार्ग आइलैंड (Kharg Island) में सैन्य ठिकानों पर अटैक किया। यह आइलैंड ईरान के लिए अहम है क्योंकि यहां से लगभग 90% कच्चे तेल का निर्यात होता है। इस खबर के बाद क्रूड ऑयल में आज फिर से तेजी नजर आ रही है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

ग्लोबल टेंशन के बीच विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली भी लगातार जारी है। फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FIIs) ने शुक्रवार को 10,716.64 करोड़ रुपये के शेयर बेच डाले। यह मार्च महीने में किसी एक दिन में FII की सबसे बड़ी बिकवाली है। 13 मार्च तक के आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने अब तक कुल 56883.22 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की है। यह भी बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह है।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जारी

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 17वां दिन है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक ड्रोन हमले के कारण ईंधन टैंक में आग लग गई, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से सभी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। दूसरी तरफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो (NATO) और अन्य मित्र देशों से इस तेल मार्ग को खुला रखने के लिए सैन्य सहायता मांगी है। फिलहाल युद्ध खत्म होने को लेकर कोई ठोस संकेत नहीं है।

रुपये में गिरावट

भारतीय मुद्रा Indian Rupee में गिरावट देखने को मिली। रुपया 13 पैसे कमजोर होकर 92.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इसकी मुख्य वजह विदेशी निवेशकों का पैसा बाजार से निकलना और कच्चे तेल की कीमतों का बढ़ना है। दुनिया में बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव की वजह से भी निवेशकों में चिंता बढ़ी हुई है। इसके चलते भी बाजार में गिरावट देखी जा रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख