return to news
  1. Stock Market: IT स्टॉक्स में बिकवाली से HUL के कमजोर नतीजों तक, इन फैक्टर्स ने किया शेयर बाजार का मूड खराब

मार्केट न्यूज़

Stock Market: IT स्टॉक्स में बिकवाली से HUL के कमजोर नतीजों तक, इन फैक्टर्स ने किया शेयर बाजार का मूड खराब

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 12, 2026, 12:25 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट आई। यह गिरावट वॉल स्ट्रीट में आई कमजोरी के बाद देखी गई। अमेरिका में जनवरी महीने के रोजगार आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे, जिससे यह संभावना कम हो गई कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व जल्दी ब्याज दरों में कटौती करेगा।

Stock Market

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की चिंताओं के बीच कच्चे तेल के दाम बढ़े।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 12 जनवरी को लगातार दूसरे दिन बिकवाली हो रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 523.74 अंकों की गिरावट है और यह 83,710.87 के स्तर पर आ गया है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 136.40 अंकों की कमजोरी के साथ 25,818.65 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। आज एक बार फिर IT शेयरों में भारी बिकवाली हो रही है, जिसने मार्केट का सेंटीमेंट खराब किया है। यहां हम जानेंगे कि बाजार में आज की गिरावट के पीछे कौन-कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IT शेयरों में भारी बिकवाली

भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट आई। यह गिरावट वॉल स्ट्रीट में आई कमजोरी के बाद देखी गई। अमेरिका में जनवरी महीने के रोजगार आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे, जिससे यह संभावना कम हो गई कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व जल्दी ब्याज दरों में कटौती करेगा। इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से होने वाले संभावित बदलावों और जोखिमों ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई।

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की चिंताओं के बीच कच्चे तेल के दाम बढ़े। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.46 फीसदी बढ़कर 69.72 डॉलर प्रति बैरल हो गया। भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश के लिए कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें नकारात्मक मानी जाती हैं, क्योंकि इससे व्यापार घाटा बढ़ सकता है और महंगाई पर दबाव आ सकता है।

कमजोर वैश्विक संकेत

एशिया में हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहा था। वहीं, अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। इन वजहों से भारतीय शेयर बाजार में भी सेंटीमेंट पर असर पड़ा है।

HUL के नतीजे

FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरं में तिमाही नतीजों के बाद बिकवाली हो रही है। कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 7,075 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 3001 करोड़ रुपये के मुकाबले 136 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, अगर वन-टाइम एक्सेप्शनल गेन को हटा दें तो कंपनी का मुनाफा सिर्फ 1 फीसदी बढ़कर 2,562 करोड़ रुपये रहा।

इस तिमाही के मुनाफे में 4,516 करोड़ रुपये का वन-टाइम एक्सेप्शनल गेन शामिल है। यह लाभ आइसक्रीम कारोबार के डिमर्जर (अलग होने) के बाद बंद किए गए ऑपरेशन्स से आया है। वहीं, कंपनी को 113 करोड़ रुपये का एकबारगी खर्च भी उठाना पड़ा, जो नए लेबर कोड लागू होने से जुड़ा है। कमजोर नतीजों ने बाजार का सेंटीमेंट खराब किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख